Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उर्वशी ढोलकिया का कैट आईलाइनर और निऑन नेल पेंट लुक आपको भी आएगा पसंद
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया कसौटी ज़िन्दगी की में कोमोलिका का नेगेटिव रोल प्ले कर चुकी हैं और आज भी उन्हें लोग इस किरदार के लिए याद करते हैं। वैसे उर्वशी ने भले ही परदे पर डिफरेंट शेड्स को प्ले किया हो, लेकिन रियल लाइट में वह एक ब्यूटी इन्फ्लुएंसर हैं और उनका इंस्टाग्राम फीड इसका प्रमाण है। एक्ट्रेस एक मेकअप लवर है और वह अक्सर डिफरेंट लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती है। विंग्ड आईलाइनर के प्रति उनके प्यार के बारे में हर कोई जानता है। इतना ही नहीं, वह विंग्ड आईलाइनर को डिफरेंट स्टाइल्स और डिजाइन के साथ कैरी करती हैं और इसलिए उनका हर लुक बेहद यूनिक होता है।

हाल ही में, उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम फीड पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया, जहां वह ब्लैक शेड के साथ-साथ गोल्डन कलर के साथ कैट आईलाइनर लुक को क्रिएट किया। हम उनका यह आईमेकअप लुक काफी अच्छा लगा। इसके साथ-साथ निऑन नेल पेंट ने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। साथ ही हमें गर्मियों के लिए बिग गोल्स भी दिए। तो, आइए हम उसके मेकअप लुक पर करीब से नज़र डालें और इसके बारे में विस्तार से बात करें।

तो, उर्वशी ढोलकिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ क्लोज़-अप तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में उर्वशी ने एक ऑफ-व्हाइट शीयर टॉप पहना था। इन तस्वीरों में उनका मेकअप लुक बहुत आकर्षक था। इस लुक में उर्वशी ने कैट आईलाइनर लुक कैरी किया जो उसकी आँखों के बाहरी कोने तक exaggerated था। अपने आईलाइनर और विंग्ड लुक को क्रिएट के लिए, उसने दो रंगों का चयन किया - एक ब्लैक और दूसरा गोल्डन। उर्वशी ने ब्लैक आईलाइनर के साथ मोटी और बोल्ड लाइन बनाई और गोल्डन आईलाइनर के साथ ब्लैक के ऊपर थोड़ी पतली लाइन। कसौटी जिन्दगी की एक्ट्रेस ने अपने टियर डक्ट और लोअर लैश लाइन को भी शिमर गोल्डन आईलाइनर की मदद से हाइलाइट किया, जिससे उनका लुक और भी एन्हॉन्स हो रहा था। इसके साथ उन्होंने फॉल्स आईलैश को अप्लाई किया और उसके उपर मस्कारा भी लगाया। उर्वशी ने अपनी आईब्रो को थिक रखा और ग्लॉसी मैरून लिप शेड से अपने लुक को बैलेंस किया। उनका मेकअप बेस भी फ्लॉलेस था। उन्होंने लाइट कंटूरिंग के साथ अपने लुक को हाईलाइट किया।

वहीं अगर बात नाखूनों की हो, तो उन्होंने इस लुक में निऑन ट्रेंड का विकल्प चुना। उर्वशी ढोलकिया ने निऑन नेल पेंट शेड को अप्लाई करके मेजर समर गोल्स को कंप्लीट किया। उन्होंने अपने निऑन नेल पेंट लुक को कॉम्पलीमेंट करने के लिए गोल्ड टोन्ड रिंग को भी कैरी किया। यह उनके लुक को और भी खास बना रहा था। एक्ट्रेस ने अपने हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन लुक दिया, जिसमें वह बेहद ब्यूटीफुल लग रही थी।
तो, आप इस आई मेकअप लुक और उर्वशी ढोलकिया के नेल पेंट के बारे में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
