Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
इंस्टेंट ग्लो के लिए हाइलाइटर के इन हैक्स को करें इस्तेमाल, मिलेगा पॉप लुक
इंस्टेंट ग्लो के लिए मेकअप के दौरान हाइलाइटर का इस्तेमाल किया जाता है। हाइलाइट का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है जिससे लुक एकदम चेंज हो जाता है। चेहरे पर ग्लो के लिए हाइलाइटर को कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। महिलाएं अक्सर खूबसूरत लुक के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल करती है लेकिन इसके बाद भी चेहरे पर एक्ट्रेस जैसा लुक नहीं आता हैं। अगर आप भी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग मेकअप लुक चाहती हैं तो अपनाएं ये टिप्स। चलिए जानते हैं हाइलाइट को यूज करने के डिफरेंट अंदाज।

हाइलाइटर लगाने से पहले इस्तेमाल करें सेटिंग स्प्रे
बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह पॉप मेकअप लुक चाहती है तो हाइलाइटर लगाने से पहले ब्रश पर सेटिंग स्प्रे लगाएं। इसके बाद चेहरे पर हाइलाइटर लगाएं। सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करने से पिग्मेंटेशन अच्छा होता है इससे हाइलाइटर पॉप करेगा।

फाउंडेशन के साथ इस्तेमाल करें हाइलाइटर
ग्लोइंग मेकअप लुक के लिए फाउंडेशन के साथ हाइलाइटर मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। मेकअप के लिए यह ट्रिक काफी असरदार है। फाउंडेशन में एक ड्रॉप हाइलाइटर मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को चेहरे पर ब्लेंड कर दें। इससे ना केवल ग्लोइंग बल्कि नेचुरल लुक मिलेगा।

गर्दन के नीचे लगाएं हाइलाइटर
महिलाएं केवल चेहरे पर हाइलाइटर का इस्तेमाल करती हैं। ग्लोइंग मेकअप लुक के लिए चेहरे के साथ साथ गर्दन पर भी हाइलाइटर का इस्तेमाल करें। गर्दन के साथ साथ कंधों पर भी हाइलाइटर लगाना चाहिए।

फेस के हाई पॉइंट्स पर लगाएं हाइलाइटर
ग्लोइंग और स्टनिंग मेकअप के लिए चेहरे पर हाइलाइटर को सही जगह पर लगाना जरुरी है। हाइलाइटर चीक बोन्स, ब्रो बोन, नो ब्रिज, चिन और अपर लिप्स पर लगाएं। हाइलाइटर को लगाने के बाद इसे अच्छे से ब्लेंड करें।

बेबी ऑयल के साथ लगाएं हाइलाइटर
पार्टी में शाइन करने के लिए आप बेबी ऑयल के साथ हाइलाइटर मिलाकर लगाएं। बेबी ऑयल में हाइलाइटर मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इसके बाद चेहरे पर लाइट मेकअप करें। आपके ग्लोइंग मेकअप पर हर किसी की नजर रुक जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
