Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
जेंटलमेन लुक देना हो तो ऐसे करें शेविंग
कौन नहीं चाहेगा कि वह अच्छे से शेविंग करे। अच्छा शेव आप में आत्मविश्वास जगाता है। आप चाहे डेटिंग पर जा रहे हों या फिर किसी मीटिंग में, खुद को जेंटलमेन का लुक देने के लिए अच्छे से शेविंग करना बहुत जरूरी है। सारी महिलाएं चेहरे पर दाढ़ी पसंद नहीं करती। कई तो आपके बिना शेविंग किए डेटिंग पर आने से नाराज भी हो जाएंगी। ज्यादातर महिलओं को बिना दाढ़ी वाले चिकने चेहरे ही ज्यादा लुभाते हैं।
तो अगर आप शेविंग के बाद जेंटलमेन लुक पाना चाहते हैं, तो शेविंग से पहले आपको कुछ तैयारियां करनी पड़ेगी। शेविंग करने से पहले दाढ़ी को अच्छी तरह से नम करना बहुत जरूरी होता है। अगर बालों में नमी ज्यादा होगी तो वह क्रीम को अच्छे से एब्जॉर्व करेगा, जिससे झाग ज्यादा बनेगा। दूसरी बात यह कि शेविंग के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले क्रीम का इस्तेमाल करें। ऐसे क्रीम को प्राथमिकता दें, जिनमें लुब्रीकेंट ज्यादा मात्रा में हो। साथ ही शेविंग करने से पहले यह भी देख लें कि आपके रेजर की धार पर्याप्त हो। शेविंग के बाद अपनी त्वचा पर ऑफ्टरशेव और मॉइस्चराइजर भी जरूर लगाएं।

1. दाढ़ी बनाने से पहले बालों को अच्छी तरह से गीला करना बहुत महत्वपूर्ण है। बाल जब अच्छे से भींगते हैं, तो यह नर्म और मुलायम हो जाते हैं। इससे शेविंग करना काफी आसान हो जाता है। शेविंग से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं या फिर गर्म पानी से फेस वॉश करें।
2. हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले क्रीम और जेल का ही चुनाव करें। दोयम दर्जे के क्रीम से ज्यादा झाग नहीं होता, जो कि अच्छी शेविंग के लिए निहायत जरूरी है। जब क्रीम में पर्याप्त मात्रा में लुक्रीकेंट होता है, तो झाग काफी मुलायम होते हैं। इससे बारीक शेव करने में मदद मिलती है।
3. बात अगर शेविंग ब्रश की करें तो इसमें लचीलापन होना चाहिए और यह मुलायम हो। झाग पैदा करने के लिए एक अच्छे दर्जे के ब्रश की जरूरत पड़ती है। इसलिए ब्रश खरीददते समय ये जरूर देख लें कि यह कितना मुलायम है।
4. शेविंग के लिए रेजर सबसे महत्वपूर्ण है। मुलायम शेविंग के लिए आपको अच्छे दर्जे का रेजर चाहिए होगा, जिसकी धार काफी तेज हो। कभी भी कम धार वाले ब्लेड का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
5. रेजर को ठीक ढंग से इस्तेमाल करना अभ्यास से आएगा। इसके इस्तेमाल का कोई तयशुदा नियम नहीं है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से रेजर को चलाएं। हां, एक बार में 1-2 इंच ही रेजर चलाएं। साथ ही ब्लेड को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इससे शेविंग आरामदायक होगी।
6. एक बार जब आप शेविंग कर लें तो फिर अपनी त्वचा पर ध्यान दें। भले आपने कितनों ही सावधानियां क्यों न बरती हो, पर शेविंग के दौरान कुछ ऐसे खरोंच आ ही जाते हैं, जो नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते। शेविंग के बाद टी ट्री ऑयल और एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल जरूर करें।
7. शेविंग के बाद अपनी त्वचा की देखभाल काफी अहम होती है। आमतौर पर हम शेविंग करके त्वचा की एक या दो परत हटाते हैं। ऐसे में हमें नई त्वचा का अच्छे से ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए शेविंग के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर और ऑफ्टरशेव बाम का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
