Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
पुरुषों के डार्क सर्कल्स हटाने के घरेलू उपाय
आज कल लड़कियां जितना अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिये तरह तहर के प्रोडक्ट ट्राई करती हैं उसी तरह से पुरुष भी खुद को निखाने में किसी से पीछे नहीं हैं। पुरूषों की आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे उनकी खूबसूरती और स्मार्टनेस को कम कर सकते है। कई बार, आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे, अनहेल्दी लाइफस्टाइल का परिणाम होते है। बहुत ज्यादा काम करने, तनाव लेने, नींद न पूरी हो पाने और अन्य कारणों से आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते है।
काले घेरे कम उम्र में भी हो सकते हैं, हलाँकि ये उम्रदराज लोगों में ज्यादा आम होते हैं। काले घेरों को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय है पोषणयुक्त औप सन्तुलित आहार लेना जिसमें ताजे फल, दही और अंकुरित अनाज, अप्रसंस्कृत अनाज, स्किम्ड मिल्क, घरेलू पनीर, दाले और बीन शामिल हैं। डार्क सर्कल का इलाज है। घरेलू उपायों से भी इन्हे आसानी से दूर किया जा सकता है। यहां पुरूषों की आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को दूर करने के कुछ उपाय निम्म प्रकार हैं :

1. अंडर आई क्रीम लगाएं
यह आपकी त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ रंग भी सँवारती है। आँखों के आसपास चेहरे का मास्क न लगायें।
2. स्मोकिंग करना छोड़ दें
अगर आप इन कामों को छोड़ दें तो आपको डार्क सर्क से हमेशा के लिये छुटकारा मिल सकता है। एक स्टडी में पाया गया है कि लगभग 35% पुरुष स्मोकिंग की आदत रखते हैं।

3. कच्चा आलू लगाएं
आलू हर घर में यूज़ किया जाता है। यह स्किन के रंग को काफी हल्का कर देता है और यह डार्क सर्कल को भी कम कर देगा। एक ठंडे आलू का रस निकाल कर अपनी आंखों पर लगाएं और ऐसा कई दिनों तक करें। आपको फायदा जरुर देखने को मिलेगा।

4. खीरे का प्रयोग करें
डार्क सर्कल को ट्रीट करने का सबसे अच्छा उपाय खीरा का इस्तेमाल करना होता है। खीरा एक अच्छा एस्ट्रीजेंट होता है और यह बेहतरीन क्लींनजर भी होता है जो आंखों के नीचे होने वाले काले घेरों को खत्म कर देता है। खीरे के स्लाइस काट लें और उन्हे आंखों पर रख लें। ऐसा दिन में दो बार करें, लगभग दस दिन में लाभ मिल जाएगा।

5. रोज 10 गिलास पानी पिएं
अगर आप ढेर सारा पानी नहीं पीते तो अभी से पीना शुरु कर दें। इससे आपकी स्किन हमेशा हाइड्रेट रहेगी और डार्क सर्कल से मुक्ती मिलेगी। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पिएंगे तो आपकी स्किन पर झाइयां और डार्क सर्कल दोंनो ही दिखने शुरु हो जाएंगे। आपको दिन भर में लगभग 10 गिलास पानी जरुर पीना चाहिये।
6. टमाटर से भी दूर होता है पिग्मेंटेशन
खट्टा और पल्पी टमाटर खाने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही स्किन के लिये अच्छा माना जाता है। इसमें ब्लीचिंग वाले गुण होते हैं जिसे अगर स्किन पर लगाया जाए तो यह स्किन का रंग साफ करता है। इसलिये अगर आपको डार्क सर्कल्स हैं तो इसका रस लगाना ना भूलें।
7. बादाम का तेल
सोने से पहले बादाम और दूध के लोप को आँखों के काले घेरे वाले भाग पर लगायें। अगली सुबह ठंडे पानी से धुलें। इस उपचार से त्वचा निखर आती है।



Click it and Unblock the Notifications
