Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अकसर पुरुष करते हैं ग्रूमिंग से जुड़ी ये गलतियां
अब वो समय नहीं रहा जब खुद को संवारने में महिलाएं ही घंटों का समय लगाया करती थीं। आज महिला और पुरुष दोनों ही अपनी ग्रूमिंग (देखभाल) पर बहुत ध्यान देते हैं। लेकिन अब भी कई पुरुष अपनी ग्रूमिंग गलत तरह से करते हैं। अगर आप भी ये गलतियां करते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपनी ग्रूमिंग ठीक तरह से नहीं कर रहे हैं।

बहुत ज्यादा महक भी गलत है
अधिकतर पुरुष लड़कियों को आकर्षित करने के लिए अत्यधिक परफ्यूम या डियो आदि का इस्तेमाल करते हैं। डिओड्रेंट या परफ्यूम ज्यादा लगाना भी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा ना हो कि आपकी खुशबू से लोगों की नाक ही बंद हो जाए।

शेविंग
आजकल दाढ़ी वाला लुक बहुत चलन में है लेकिन आपको बता दें कि लंबे समय तक शेविंग ना करने से ऐसा भी लग सकता है कि आप अपना बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। दाढ़ी वाला लुक हर किसी को सूट भी नहीं करता है। इसे ट्रिमर की मदद से ट्रिम कर सकते हैं। वहीं अगर आप कॉर्पोरेट वर्ल्ड में काम करते हैं तो आपको रेजर से शेव जरूर करना चाहिए। ऐसी जगहों के लिए क्लीन शेव लुक ही सही रहता है।

त्वचा का ख्याल ना रखना
कुछ पुरुषों को ये गलतफहमी होती है कि स्किन केयर तो सिर्फ लड़कियों के लिए होती है। मर्दों की त्वचा थोड़ी सख्त होती है लेकिन फिर भी उन्हें एजिंग, झुर्रियां और अन्य त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपकी त्वचा को भी मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। रोज फेसवॉश इस्तेमाल करें और अपनी त्वचा को जवां एवं हाइड्रेट रखने के लिए खूब सारा पानी पीएं।

बालों में जैल का इस्तेमाल करें
सैलून जाकर किसी प्रोफेशनल की मदद से अपने बालों के हिसाब से स्टाइल बनवाएं। घर पर ऐसे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें जो आपके बालों के टाइप को सूट ना करते हों। अकसर पुरुष अपने बालों पर जैल का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। जैल को उंगलियों से बालों के सिरे पर लगाएं। शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करना ना भूलें।

दांतों की सफाई
मुंह की सफाई भी बहुत जरूरी है, खासतौर पर अगर आप काफी लोगों के बीच काम करते हैं तो मुंह की सफाई और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। कई पुरुष इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं। रोज माउथवॉश का इस्तेमाल करें और अपने पास मिंट वगैरह भी रखें। किसी मीटिंग या डेट पर जाने से पहले लहसुन और प्याज ना खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
