Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कमाल का है मोनोक्रोमैटिक मेकअप, जानिए इसे खुद करने का तरीका
मोनोक्रोमैटिक मेकअप। यानी सिंगल शेड से मेकअप। वैसे तो यह मेकअप किसी भी मौसम में किया जा सकता है, लेकिन समय की कमी और आधी-अधूरी कॉस्मेटिक किट के होने पर यह मेकअप मुफीद है। या यूं कहें कि सिर्फ एक शेड से बढ़ सकती है होंठों, गालों और आंखों की खूबसूरती। क्लीन एंड क्लीयर स्किन। और तैयार, आप मोनोक्रोमैटिक लुक के साथ। इसे ऑल इन ऑन मेकअप भी कहा जाता है।
अगर टाइम की कमी है या कॉस्मेटिक कुछ कम हैं, तो सिर्फ एक शेड की लिपस्टिक आपको पांच मिनट में बना देगी एलिगेंट और पॉलिशिड। इसके लिए यदि कई कॉस्मेटिक नहीं हैं, तो ड्रेस या मौसम के अनुसार लिपस्टिक का चयन करें। सिर्फ लिपस्टिक को ही होंठों के अलावा आईशैडो व ब्लशर के लिए इस्तेमाल करें। खास बात है कि इसमें मेकअप ब्रश की नहीं, फिंगर टिप के कमाल की जरूरत है। इसे करने के लिए कुछ स्पेप्स फॉलो करें, जैसे-

- पूरे चेहरे पर फाउंडेशन की डॉट्स लगाएं। ध्यान रहे फाउंडेशन से चेहरे को पूरा कवरेज मिले। डॉट्स को फिंगर टिप्स से ब्लेंड (एक सार) करें। ट्रांसलूसेंट पाउडर से इसे सेट करें।
- चीक बोन्स (एप्पल ऑफ चीक) को डल पीच शेड से वॉल्यूम दें।
- उसी ब्लशर को टॉप आई लिड पर लगाएं। यानी लैश लाइन से ब्रो बोन तक। फिनिशिंग टच दें ब्राउन मस्कारा (सिंगल कोट) से।
- ब्लश शेड (पीच) को लिप ग्लॉस (ट्रांसपेरेंट) के साथ मिलाकर होंठों पर लगाएं। यहां लिप शेडन बदलें। मोनोक्रोमैटिक कलर स्कीम अपनाएं।
- बालों को ब्लो ड्राई करें। क्लीन लुक देने के लिए फ्लैट आयरन से बालों को स्ट्रेट करें।
- बालों को फाइनल टच दें हेयर स्प्रे से। पार्टिंग या बिना पार्टिंग से हेयर पिन से पाएं एलिगेंट लुक। यह स्टाइल घंटों तक फ्रेश लुक देगा।
मौसम के अनुरूप हो कलर स्कीम
गर्मी - मैट लिपस्टिक (पिंक, अर्थी ब्राउन, पीच, मोव, प्लम)सर्दी - ग्लॉसी, मटैलिक लिपस्टिक (डार्क शेड्स)
क्यों हैं ना आसान मोनोक्रोमैटिक मेकअप। समय भी कितना कम लगता है इसे करना में, सिर्फ 5 मिनट। अब रोज सुबह ऑफिस जाने से पहले सप्ताह में एक-दो बार मोनोक्रोमैटिक मेकअप करें, हटकर लगेंगी। कमाल की बात यह है कि हर ऑउटफिट पर जंचता है। अब ज्यादा नहीं सोचिए। मोनोक्रोमैटिक मेकअप करना आसान है और समय भी कम लगता है। कल से आप बिना मेकअप के नहीं जाएंगी ऑफिस या घर से बाहर।



Click it and Unblock the Notifications
