Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्किन और हेयर प्रॉब्लम का एक सॉल्युशन नींबू का रस, शहनाज हुसैन से जानिए इस्तेमाल का सही तरीका
शहनाज हुसैन एक मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट हैं जो नेचुरल स्किन केयर और बालों की देखभाल के तरीकों के लिए जानी जाती हैं। महिलाएं उनके ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स को फॉलो करती हैं।
शहनाज हुसैन के इन्ही ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स में से आज हम आपके लिए नींबू का स्किन और हेयर केयर में इस्तेमाल के कई तरीकों को लेकर आए हैं। नींबू न केवल एक खट्टा और सिट्रस फल है जो हमारे खाने और ड्रिंक को और स्वदिष्ट बनाने का काम करता है, बल्कि ये हमारे स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का सही तरीका...

स्किन के लिए नींबू का कैसे करें इस्तेमाल
1. लेमन क्लींजर
नेचुरल क्लींजर बनाने के लिए नींबू के रस को शहद या गुलाबजल के साथ मिलाएं। इसे अपने चेहरे पर लगाएं, धीरे से मालिश करें और चेहरे की गंदगी को दूर करने के लिए पानी से चेहरा साफ कर लें।
2. स्किन ब्राइटनिंग टोनर
नींबू आपके स्किन के लिए स्किन ब्राइटनिंग टोनर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नींबू के रस के बराबर मात्रा में पानी मिला लें और चेहरे को साफ करने के बाद इसे टोनर के रूप में इस्तेमाल करें। यह स्किन को चमकदार बनाने, रंग को समान करने और पोर्स को कसने में मदद कर सकता है।
3. डार्क स्पॉट ट्रीटमेंट
चेहरे के डार्क स्पॉट को कम करने या दूर करने के लिए आप कॉटन बॉल को नींबू के रस में भिगोएं और फिर इसे सीधे अपने डार्क स्पॉट्स या पिंपल्स पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए अपने फेस पर लगा रहने दें। फिर चेहरे को साफ कर लें। नींबू के नेचुरल ब्लीचिंग गुण समय के साथ चेहरे के दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है।
4. एक्सफोलिएटिंग स्क्रब के रूप में करें इस्तेमाल
एक्सफोलिएटिंग स्क्रब बनाने के लिए दानेदार चीनी या दलिया में नींबू का रस मिलाएं। चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इसे अपने फेस पर सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें।
नोट: नींबू के रस का सीधा उपयोग कुछ लोगों के स्किन पर साइड इफेक्ट्स छोड़ सकता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। साथ ही चेहरे पर नींबू के इस्तेमाल के बाद कुछ घंटों तक धूप में निकलने से बचें।
बालों पर नींबू ऐसे करें इस्तेमाल -
1. बालों से एक्सट्रा ऑयल निकाले
नींबू का रस बालों से एक्सट्रा आयल निकालने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक नींबू का रस मिलाएं और शैम्पू करने के बाद आखिर में इस पानी से अपने बालों को धोएं।
2. बालों का रंग करें हल्का
धूप के संपर्क में आने के बाद नींबू का रस नेचुरल हेयर लाइटनर के रूप में काम कर सकता है। अपने बालों के कुछ हिस्सों में पतला नींबू का रस लगाएं और हाइलाइट्स पाने के लिए थोड़ा समय धूप में बिताएं। लेकिन ध्यान रखें बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण आपके बाल ड्राई हो सकते हैं।
3. स्कैल्प ट्रीटमेंट
नारियल या जैतून के तेल के साथ नींबू का रस मिलाएं और इसे अपने स्कैल्प पर सर्कुलेशन मोशन में मालिश करें। शैम्पू करने से करीब आधे घंटे पहले इसे अपने बालों पर लगाएं। यह स्कैल्प के पीएच को संतुलित करने, डैंड्रफ को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
नोट: नींबू का रस आपके बालों को ड्राई कर सकता है, इसलिए इसे अपने स्कैल्प पर सीधे लगने के स्थान पर थोड़े से पानी में मिला लें। इतना ही नहीं अपने बालों पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
