Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
रात को बेड पर जाने से पहले...
रोज रात को आप अपने सभी टीवी सीरियल्स खतम कर के, दांतों को बश और विटामिन्स की गोली ले कर सोने चली जाती होंगी। पर क्या आप सोने से पहले अपने बालों और त्वचा को भी उसी तरत से तैयार कर के सोती हैं? अगर नहीं, तो चलिये कोई बात नहीं, हम आपकी मदद करते हैं और बताते हैं कि आपको सोने से पहले अपने बालों और त्वचा की किस तरह से देखभाल करनी चाहिये।

बाल-
1. सबसे पहली बात की आपको कभी भी गंदे बालों के साथ नहीं सोना चाहिये, इससे सिर की त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं। साथ ही
2. आपको सुबह बाल धोने का समय भी बचेगा।
3. गीले बालों के साथ कभी नहीं सोना चाहिये वरना वे टूट सकते हैं।
4. बालों को सुलझा कर और अच्छे से कंघी कर के सोना चाहये।
5. विटामिन इ बालों और स्किन के लिये बहुत ही अच्छा आहार माना जाता है। एक विटामिन इ की कैप्सूल लीजिये और उसे बीच से
6. काट कर अपनी उन जगहों पर लगाइये जहां समस्या है। बाल टूटना, रूखी सिर की त्वचा, पतले बाल- यह सब परेशानियां दूर होंगी।
7. सोते समय बालों को बांधना न भूलें। बालों को थोड़ा ढीला और ऊपर की तरफ बांधे।
चेहरा-
1. क्लीनिंग, मोस्चोराइजिंग और धूप से बचाव करना, यह तीन शब्द मानों आपकी त्वचा की देखभाल के लिये रामबाण के समान है।
2. चेहरे का मेकअप क्लीजिंग लोशन के प्रयोग से साफ करना चाहिये।
3. चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ करें।
4. अपने चेहरे की टाइप को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मॉस्चोराइजर और एंटी ऑक्सीडेंट मिला कर लगाना चाहिये। इस विधि को अपने
5. 20 साल की उम्र आने पर ही शुरु कर देना चाहिये।
6. चेहरे को बेवजह स्क्रब करना सही नहीं होता इसलिये अगर आपको चेहरे के पोर्स खोलने ही हैं तो उस पर हल्का गरम पानी छिड़क कर
7. मुंह धोएं। उसके बाद हाथों में फेस वॉश लें और उससे अपने चेहरे को गोलाई में स्क्रब करें।
आंखें-
अगर आंखों के पास हल्की लाइन दिखनी शुरु हो गई है, तो सोते समय आंखो के आस-पास एंटी एजिंग क्रीम लगाना न भूलें।
हाथ और पैर-
जैसा की हमारी हथेलियों और पैरों में किसी भी प्रकार की तेल ग्रंथी नहीं होती, इसलिये ये दोनो बड़ी जल्दी झुर्रियों की चपेट में आने लगते हैं। साथ ही लोग अपने चेहरे के चक्कर में अपने हाथों और पैरों पर उतना ध्यान नहीं देते, जितना उन्हें देना चाहिये। लेकिन सोते समय अपने हाथों पर जरुर क्रीम या मॉस्चोराइजर लगाएं, खास कर जिसमें अल्फा-हाईड्रोक्सी एसिड मौजूद हो। यही नियम आपके पैरों के लिये भी लागू होता है।



Click it and Unblock the Notifications
