Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घरेलू उपचार से ठीक कीजिये पिंपल
क्या आप अपने चेहरे पर रोज निकलने वाले पिंपल से परेशान हो चुकी हैं। तो कुछ ऐसे घरेलू उपचार कीजिये जिससे यह निकलना बंद हो जाए। वैसे अगर यह ज्याद मात्रा में निकल रहे हैं, तो किसी अच्छे त्वचा विशेषज्ञ का परामर्श लें। चेहरे पर एक्ने तभी होते हैं, जब ब्लैकहेड होते हैं और यह तब होता है जब त्वचा के पोर्स में तेल जमा हो जाता है। आइये जानते हैं कि हम पिंपल को किस तरह से दूर कर सकते हैं।

ऐसे पाइये मुक्ती:
1. जायफल के कुछ टुकड़े लें और उसमें कुछ बूंद कच्चे दूध का मिला कर अपने मुहासे पर लगा दें। इसको लगाने के बाद दो घंटे बाद चेहरा धो लें।
2. दालचीनी पाउडर और शहद के मिश्रण को बना कर अपने चेहरे के पिंपल पर रात को सोने से पहले लगाएं। उसके बाद सुबह उठ कर चेहरा हल्के गरम पानी से धो लें। ऐसा रोज करने पर पिंपल में कमी हो जाएगी।
3. संतरा ना केवल स्वास्थ्य के लिये ही अच्छा माना जाता है बल्कि इसका छिलका पिंपल को भगाने में भी काफी लाभदायक होता है। इसके छिलके को पीस लीजिये और उसमें कुछ बूंदे गुलाब जल की मिला कर चेहरे पर नियमित रूप से लगाएं।
4. नींबू का रस और मूंगफली का तेल मिला कर अपने चेहरे पर लगाएं जिससे चेहरे पर ब्लैकहेड ना होने पाए।
5. मिंट का रस अपने चेहरे पर रात भर लगाए रखें, जिससे पिंपल से राहत मिले।
6. मेथी की पत्तियां लें और उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को रोज रात में 15 मिनट के लिये अपने चेहरे पर लगाएं और उसके बाद चेहरे को धो लें।
7. हल्दी पाउडर लें और उसमें नीम की पिसी हुई पत्ती मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं तथा आधा घंटे तक छोड़ने के बाद चेहरा धो लें।
8. एक फेस वॉश बनाइये जिसमें नींबू का रस और कच्चा दूध मिलाइये। इससे अपने चेहरे को साफ कीजिये।
9. टमाटर के गूदे को लेकर अपने चेहरे पर 45 मिनट तक लगाए रखिये और उसके बाद चेहरा धो लीजिये।
10. गुलाबजल लीजिये और उसमें चंदन पाउडर मिला कर चेहरे पर लगाइये। उसके बाद चेहरे को 20 मिनट के बाद धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
