Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
घर पर बनाइये होममेड एस्ट्रीजेंट
एस्ट्रीजेंट एक ब्यूटि प्रोडक्ट होता है जो कि चेहरे को साफ करने के लिये प्रयोग किया जाता है। यह स्किन के पोर को खोलता है और एक्ने आने से रोकता है। एक प्राकृतिक एस्ट्रीजेंट चेहरे की हर तरह की समस्याओं को दूर कर सकता है, भले ही वह ऑयली स्किन की हो या फिर ड्राई स्किन। ऐसे कई प्रकार के होममेड एस्ट्रीजेंट होते हैं जो कि पूरी तरह से चेहरे के लिये सुरक्षित होते हैं। आइये जानते हैं कि इसे घर पर किस प्रकार से तैयार किया जा सकता है।

होममेड एस्ट्रीजेंट -
1. कुकुंबर एस्ट्रीजेंट- यह ना केवल चेहरे को साफ करता है बल्कि टोन तथा लाइट भी करता है। डार्क स्पॉट और ऑयली स्किन है तो चेहरा धो कर केवल कटे हुए खीरे का स्लाइस लगाइये। उसके बाद चेहरे को 2-4 मिनट के लिये मसाज कीजिये, उसके बाद दूध से और फिर पानी से चेहरा धो लीजिये। आप चाहें तो खीरे और नींबू के रस से भी अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं। इससे चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।
2. चंदन एस्ट्रीजेंट- आप इसके लिये या तो चंदन पाउडर या फिर तेल का इस्तमाल कर सकती हैं। इसे केवल बादाम तेल, शहद, संतरे का पाउडर और गुलाब जल में मिलाएं और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर भी मिला लें। उसके बाद रूई का छोटा सा टुकड़ा ले कर इस पेस्ट में डुबा दें, इसे साफ चेहरे पर लगाएं और 2 मिनट के लिये रखने के बाद धो लें। इससे चेहरे से डार्क स्पॉट और डेड स्किन साफ हो जाएगी।
3. गुलाब जल- इससे चेहरा साफ होता है और ग्लो आता है। आप रोज वॉटर, नींबू का रस और बादाम या फिर नारियल तेल को आपस में मिला कर कॉटन बॉल से चेहरा साफ कर सकती हैं। इसे चेहरे पर दिन में 2 से 3 बार लगाइये ।
4. नींबू और संतरा- सूखे संतरे का छिलके का पाउडर और नींबू के रस की कुछ बूंदे लेक कर अपने चेहरे पर लगाइये। इसको लगाने से चेहरे का स्किन पोर खुल जाएगा, डेड स्किन हट जाएगी, ब्लैकहेड साफ होगें और पिपंल की समस्या दूर होगी। आप इसे हर दूसरे दिन चेहरे और गर्दन पर लगा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
