Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
घर पर बनाये संतरे से फेस पैक
संतरा ना केवल स्वास्थ्य के लिये बल्कि सौंदर्य के लिये भी बहुत अच्छा माना जाता है। यदि आपको ग्लोइंग और टाइट स्किन चाहिये तो आप संतरे का फेस पैक प्रयोग कर सकती हैं। संतरा फेस पैक के रूप में उपयोग किया जा सकता है। अब तो सर्दियां आ गई हैं और यह फल भी आसानी से प्राप्त हो जाता है इसलिये आप इसके छिलकों को फेकने की बजाए फेस पैक में यूज कर डालिनये। तो दोस्तों आइये देखते हैं कि यह फेस पैक में किस प्रकार से इस्तमाल हो सकता है।
होममेड ऑरेंज फेस पैक
1. संतरा पैक- आपका केवल संतरे का गूदा ले कर उसे अपने चेहरे पर मसाज करना होगा। इसे 5 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा टाइट बनता है तथा चेहरे से तेल और झांइयां मिटती हैं। नहाने के पहले यह कार्य किया जा सकता है।

2. संतरा रस और दूध: इसे साथ में मिला कर क्लींजर बनाया जा सकता है और चेहरा साफ किया जा सकता है। इस क्लींजर से डेड स्किन, गंदगी और ब्लैकहेड साफ होता है। चेहरे को साफ-सुथरा बनाने के लिये इससे रोजाना कुछ मिनट के लिये मसाज करें।
3. संतरे का छिलका और दही: संतरे के छिलके को पहले सुखा कर पीस लीजिये और इसे 1 चम्मच दही और आधे चम्मच संतरे के छिलके के पाउडर के साथ मिला कर लगा लें और जब सूख जाए तब ठंडे पानी से धो लें। इसमें नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है। ब्लैकहेड और एक्ने की समस्या हल हो जाती है।
4. संतरे का रस, नींबू और दही: नींबू और दही में यदि आप संतरे का रस मिला कर लगाएंगी तो चेहरे में निखार आएगा और सन टैनिंग मिट जाएगी।
5. संतरे का छिलका और ओट: यदि चेहरे पर ब्लैकहेड , सन टैनिंग और झाइयां हैं तो संतरे का छिलका और ओट मिला कर हफ्ते में दो बार स्क्रब कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
