Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टमाटर फेस पैक से आए त्वचा में निखार
किसी भी खास पार्टी में जाने से पहले आप अपनी सुंदरता पर कितने पैसे खर्च करती हैं? शायद बहुत सारा, क्योंकि चमकदार त्वचा ऐसे ही थोड़ी मिलती है। पर एक दिन अच्छा लगने के लिये क्रीम-लोशन पर इतने सारे पैसे क्यों खर्च करें जब घर पर ही टमाटर मौजूद है। जी हां, चौंकिये मत क्योंकि अब टमाटर न केवल सलाद में प्रयोग होगा बल्कि आपकी त्वचा में भी निखार लाएगा। टमाटर एक तरह का प्राकृतिक एस्ट्रिजेन्ट होता है, जिससे स्किन के पोर साफ हो जाते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है, जो त्वचा को कई साल जवान और फ्रेश बनाता है।

टमाटर फेस पैक-
1. कुछ टमाटर लें और उन्हें पीस लें और उसमें थोड़ा सा ओटमील और एक चम्मच दही मिला लें। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और कुछ मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस मिश्रण से सन टैनिंग हटती है और त्वचा ग्लो करने लगती है।
2. नींबू का रस और टमाटर का गूदा मिला कर लगाने से सन टैनिंग हटती है और त्वचा कई दिनों के लिये टाइट हो जाती है। इस मिश्रण को सूखने दें और उसके बाद पानी से रगड़ कर पोंछ लें।
3. मुल्तानी मिट्टी और टमाटर प्यूरी मिला कर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और गरम पानी से चेहरा धो लें। अगर आकपे टी-जोन पर ब्लैकहेड होते हैं, तो इस पैक को स्क्रबर के तौर पर प्रयोग करें। अपनी हथेलियों को गीला करें और इसका पैक ले कर गोलाई में रगड़े, फिर चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
4. साफ और सफेद त्वचा पाने के लिये थोड़ा सा चंदन पाउडर एक कटोरे में डाल कर नींबू का रस और टमाटर का जूस डालें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट तक छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।
5. अगर आपके पास समय की कमी है तो केवल एक टमाटर को कुचल कर ही चेहरे पर लगा सकती हैं। इसको दस मिनट तक के लिये लगा रहने दें और उसके बाद चेहरा धो लें। इसके रोजाना इस्तमाल से टैनिंग हटेगी और स्किन के पोर्स खुलेंगे।
6. टमाटर को पीस कर दो चम्मच दूध में मिलाइये और चेहरे पर केवल पांच मिनट के लिये लगाइये। ठंडे पानी से स्किन धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
