Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में बचाएं त्वचा को झुर्रियों से

ऐसे करें झुर्रियां दूर-
1.स्क्रबिंग करें- जब झुर्रियां पडती हैं तो त्वचा पर गहरे रंग के धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि मृत कोशिकाएं एक जगह इक्ठ्ठा हो रहीं हैं जो चेहरे को बूढा बना रहीं हैं। इसको दूर करने के लिए आपको चेहरे पर स्क्रबिंग करनी चाहिए जिससे डेड सेल्स हट जाएं और जल्दी से नई त्वचा सामने आ जाए।
2.मसाज- अपने चेहरे पर केवल क्रीम या लोशन लगा देना ही काफी नहीं है। अगर क्रीम लगाई है तो उसे अच्छे से मसाज भी करें जिससे आपकी त्वचा वह क्रीम अच्छे से सोख लें। इससे त्वचा हेल्दी दिखेगी और इसके साथ ही इसमें अंदर से गर्माहट भी आएगी।
3.हाइड्रेट- सर्दियों में खुद को अंदर से और बाहर से हाइड्रेटेड रखना चाहिए। शरीर या चेहरे पर कहीं भी झुर्रियां हों तो वह खूब सारा पानी पी कर दूर की जा सकती है। इस मौसम में हर एक घंटे पर एक ग्लास पानी तो जरुर पिया करें जिससे त्वचा चमकदार और हेल्दी रहे।
4.सूरज से बचाव- अगर आपने सनब्लॉक क्रीम को अंदर रख दिया है तो उसे अब बाहर निकाल लें। क्योंकि सर्दियों में भी आपके चेहरे की त्वचा को सूरज से बचाव की जरुरत पड़ती है। जब कहीं भी ज्यादा देर तक धूप में रहना पड़े तो सनब्लॉक क्रीम का अवश्य प्रयोग करें।
5.कुछ जगहों पर विशेश ध्यान दें- चेहरे के कुछ स्थान जैसे, आंखों के नीचे, नाक के पास, होंठों और चिन पर विशेश ध्यान दें। चेहरे पर झुर्रियां इन्ही जगहों से शुरु होती हैं। जो सबसे पहली झुर्री होगी वह सबसे पहले आंखों के नीचे दिखाई देगी। होंठों की त्वचा चेहरे की त्वचा से पांच गुना संवेदनशील होती है इसलिए इन खास जगहों पर ज्यादा क्रीम से मालिश करें।
6.गरम पानी से नहाएं- सर्दियों में यह सोंच कर नहाने से न कतराएं की आपकी त्वचा रुखी हो जाएगी। गरम पानी से नहाएं और नहाने के बाद क्रीम से मसाज करें। आप चाहें तो तेल से मसाज कर लें और फिर उसके बाद नहाएं। इससे तेल आपकी त्वचा में अच्छे से समा जाएगा और त्वचा रुखी भी नहीं होगी।
7.पोषक आहार लें- सर्दियों में जरुरी है कि आप अपनी डाइट में वह सारे पोषक तत्व ग्रहण करें जिनसे एजिंग कम हो सकती है। विटामिन सी से भरपूर आहार और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे की मछली आदि में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो स्किन को जवां बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
