Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बियर के 10 सौंदर्य लाभ
बियर पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। कई लोग जानते हैं कि बियर पीने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ होता है। इसको पीने से किडनी स्टोन गल जाता है और शरीर से गंदगी साफ होती है। आपको यह जान कर हैरानी होगी कि बियर से सौदर्य लाभ भी होता है। बियर को पीने और लगाने दोनों से ही लाभ होता है। यह त्वचा के लिये और बालों के लिये भी अच्छी होती है। यह एक प्राकृति हेयर कंडीशनर है जो कि बालों को मुलायम बनाता है।
बियर को इस्तमाल करने के कई तरीके हैं लेकिन इसे पीने से ज्यादा अच्छा होगा कि आप इसे लगाएं। ऐसा इसलिये क्योंकि ज्यादा बियर पीने से मोटापा बढता है और लीवर खराब हो जाता है। यहां पर बियर के कुछ सौंदर्य लाभ दिये हुए हैं जिन्हें आप आजमा सकती हैं।

बियर अंदर से हाइड्रेट करे
भीतर से बीयर त्वचा को हाइड्रेट्स करती है। प्राचीन मिस्र के लोग रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी से अपनी त्वचा को राहत दिलाने के लिये बियर से स्नान लिया करते थे।

हेयर कंडीशनर
यह एक प्राकृतिक हेयर कंडीशनर है। शैंपू करने के बाद बियर से बाल धोइये। इससे बाल चमकदार और कोमल बनेगें।

त्चचा बने चमकदार
बियर को लगाने से त्वचा की सारी गंदगी रोम छिद्र से बाहर निकलती है और त्वचा में चमक आती है।

बियर बनाए त्वचा को कोमल
बियर से त्वचा अंदर से कोमल बनती है। जब त्वचा अंदर से सांस लेगी और उसे पूरी नमी मिलेगी तो वह अपने आप ही कोमल हो जाएगी। बियर में मौजूद विटामिन बी त्वचा को कोमल बनाता है।

बालों को घना बनाए
बियर से बालों को धोने से वह घने दिखने लगते हैं और उनकी क्वालिटी भी निखरती है।

एक्ने से दिलाए राहत
इसमें एंटी बैक्टीरियल तत्व पाये जाते हैं तो इसे अपने फेस पैक में मिलाना न भूलें।

त्वचा के pH को बैलेंस करे
अगर आपके त्वचा का pH सही नहीं है तो या तो आपकी त्वचा ऑयली हो जाएगी या फिर वह बहुत ही ज्यादा रूखी हो जाएगी। ऐसे में बियर उसे बैलेंस कर देता है।

उम्र घटाए
इसमें एंटीऑक्सीडेंट बहुत सारा होता है जो कि त्वचा से उसका बुढापा छीन लेती है।

त्वचा की सफाई करने के लिये उपयोगी बियर
बियर त्वचा के रोम छिद्र को साफ करती है।

बबल बाथ के लिये बियर
अगर आपके पास बहुत पैसे हैं तो आप बबल बाथ के लिये बियर को एक सामग्री के रूप में प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपके बाल और त्वचा दोनों को ही फायदा होगा।



Click it and Unblock the Notifications
