Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
किशोरियों के लिए आयुर्वेदिक ब्यूटी टिप्स
खूबसूरत दिखने की चाहत किसे नहीं होती? हम सभी भीड़ में आकर्षण का केंद्र बनना चाहते हैं शानदार दिखना चाहते हैं। विशेष रूप से यंग गर्ल्स सुन्दर दिखने के लिए अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चुनाव करने में बहुत सारा पैसा और एनर्जी खर्च करती हैं| यहाँ गर्ल्स के लिए कुछ नेचुरल ब्यूटी टिप्स दिए जा रहे हैं| आज कल छोटी लड़कियां भी अपने रूप-रंग को निखारने के लिये बहुत ज्यादा सतर्क रहने लगी हैं।
इस खास उम्र में लड़कियों को अपनी त्वचा बेकार के बाजारू प्रोडक्ट्स से खराब करने से बचना चाहिये। इसलिये अच्छा होगा कि त्वचा पर प्राकृतिक चीजे ही लगाई जाएं। आयुर्वेदिक उपचार को हम जैसे भूल ही चुके हैं मगर , अगर इनका सही रूप से फायदा उठाया जाए तो यह आपके चेहरे में चार-चांद लगा देंगे। आइये जानते हैं कुछ नेचुरल ब्यूटी टिप्स।

शहद और अदरक का पेस्ट
शहद और अदरक का पेस्ट बनाकर, हर सुबह ब्रश करने के पहले अपने चहरे पर लगाइये| यह बहुत हद तक झुर्रियों से बचने में मदद करता है|

ओलिव ऑयल से मसाज
रक्त संचार को बढ़ाने में मसाज बहुत कारगर सिद्ध होती है, जिसके परिणाम स्वरुप त्वचा में कसावट आती है। हर रोज अपनी त्वचा पर ऑलव ऑइल से मसाज करें। याद रखें मसाज घड़ी की विपरीत दिशा में (एंटीक्लॉकवाइस) करें।

सेब का प्रयोग
एप्पल की एक पतली स्लाइस काट कर प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से रगडें, 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें| ये तेलीय चमक को कंट्रोल करता है|

लाभकारी हल्दी
टैनिंग (धूप के करण होने वाले काले धब्बे) से बचने के लिए हल्दी को कच्चे दूध और नीबू के रस की कुछ बूंदों के साथ मिला कर पेस्ट बनाएँ और उसे अपने चहरे पर लाएँ|

मधुर शहद
शहद, नीबू और वनस्पति तेल को अच्छी तरह मिलाएँ| पेस्ट को शुष्क त्वचा पर लगाएँ| 10-15 मिनट के बाद धो लें| यह मिश्रण शुष्क त्वचा को नमी देने का काम करता है|

फलों के साथ लंच
अपने खाने में बहुत सारे फलों को शामिल करने की आदत डाल लें| फलों को नमक या शक्कर मिलाए बिना ही खाएँ| हर तरह के फलों और सब्जियों का सेवन करें साथ में हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाएँ और अपनी त्वचा में फर्क देखें|

आदर्श पेय
सुबह उठते ही दो ग्लास पानी पीने की आदत डालें| इससे आप सुन्दर और स्वस्थ त्वचा की स्वामिनी बन जाएँगी|

बटर मिल्क यानी छाछ
छाछ या मट्ठा टैनिंग दूर करने का एक और महत्वपूर्ण नुस्खा है, साबित हो चुका कि यह निश्चित तौर पर टैनिंग के धब्बों को हल्का कर देता है| कुछ दिनों तक लगातार छाछ से अपना चेहरा धोएँ और फर्क देंखें| यह एक नेचुरल एस्ट्रेंजेंट है जो त्वचा को टोन करता है| यह ऑयली और मिश्रित त्वचा के लिए आदर्श है|

सुबह खाएं कैलोरी वाला खाना
रात की तुलना में सुबह और दोपहर को ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाएँ, इससे आप शाम के समय कम खाएँगे| इससे आपको कैलोरी की खपत के लिए दिन में ज्यादा समय और मौक़ा मिलेगा|

मॉइश्चराइजिंग
हल्के गर्म पानी से चहरे को धोने के बाद या गुनगुना शॉवर लेने के बाद मॉइश्चराइज़र जरूर लगाएँ, यह शुष्क त्वचा का बेहतर इलाज है| यह आपकी त्वचा से निकलने वाले तेल को अन्दर ही रखता है और त्वचा की नमी को बनाए रखता है।

अंगूर
अंगूर के जूस में तीन से चार चम्मच ओटमील (जई का आटा) मिलाएँ और गाढ़ा पेस्ट बना लें| चहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद हल्के गर्म पानी से धो लें| इससे आप तुरंत चिकनी और स्वस्थ त्वचा प्राप्त कर सकती हैं



Click it and Unblock the Notifications