Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शादी के दिन ऐसे चमकेगी लाडो
बन्नो तेरा मुखड़ा लाख का... बन्नो तेरी अंखियां सुरमेदानी...। यह तो फिल्म का गीत है, लेकिन असल जिन्दगी में लड़कियां शादी के दिन खुद को इस गाने में खरा उतारने के तमाम प्रयास करती हैं। अपनी स्किन, बॉडी, हेयर, खान-पान तथा चेहरे के प्रति अत्यंत सजगता दिखाने लगती हैं। लाडो चाहती है कि वह इस खूबसूतर दिन के मौके पर सबसे सुंदर दिखे। और सुंदर दिखना तो उसका हक भी है और जरुरी भी क्योंकि इस दिन जब वह स्टेज पर वरमाला डालने जाएगी तो हर महमान की नजर उसी पर गड़ी रहेंगी।
यदि आप भी शादी करने वाली हैं तो, अपने ऑफिस से 10-20 दिन की छुट्टी पहले से ही ले लें क्योंकि बाद में आपको शॉपिंग करनी पडे़गी जिससे सन टैनिंग या आंखों के नीचे काले घेरे पड़ने के चांस बढ़ जाएंगे। यदि आप भी कुछ ऐसा समा चाहती हैं तो अपने लुक और फिगर को अप-टू-डेट करने के लिये अपनाइये ये टिप्स -

दमकती त्वचा के लिये
1. शादी के पंद्रह बीस दिन पहले से रोजाना उबटन लगाना शुरु कर दें। उबटन बनाने के लिये 2 चम्मच आटा, 2 चम्मच दही, 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दरदरी पिसी मसूर दाल, 1 चम्मच सरसों तेल व चुटकी भर हल्दी। इस उबटन से अपने चेहरे, हाथ, पैरों व पीठ पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें।
2. यदि चेहरे पर झुर्रियों की समस्या है तो पपीता का गूदा या टमाटर के गूदे से चेहरे पर मसाज कर कुछ देर छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे त्वचा कस जाएगी।

हेयर केयर
1. जितना हो सके शादी से पहले बालों की ट्रिमिंग, पमिंग, कलरिंग, स्ट्रेटनिंग, डाई आदि करवाने से बचें, क्योंकि इससे बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं।
2. बालों में 10 दिन पहले हिना लगाएं, इससे बाल प्राकृतिक तरीके से सुंदर बनेंगे।
3. तनाव और वर्क लोड की वजह से बाल झड़ने लगते हैं इसलिये तनाव ना लें वरना बाल झड़ेगें।
4. यदि बाल रूखे, बेजान व डल हैं तो शादी के कुछ दिन पूर्व भोजन में प्रोटीन, विटामिन ई व आयरन शामिल करें और खूब सारा पानी पियें।

हाथ व पैरों की केयर
1. मेनिक्योर व पेडीक्योर करवाना एक अच्छा ऑप्शन है, लेकिन इसे बाहर कि जगह पर खुद घर पर ही करें।
2. पानी गर्म कर के उसमें पैरों को कुछ देर रखें। पानी में शैंपू डालें और फिर ब्रश से रगड़कर साफ करें। सप्ताह में एक या दो बार ऐसा करें।

खान-पान संबन्धी केयर
1. प्रतिदिन के भोजन में फाइबर व कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ाएं। खाने में फल, सलाद, ग्रीन वेजिटेबल, स्प्राउटेडड अनाज, दूध आदि शामिल करें।
2. बाहर का खाना बिल्कुल बंद कर दें।
3. दिन में 10-15 गिलास पानी जरुर पीएं। इससे त्वचा में चमक आएगी और शरीर से गंदगी बाहर निकलेगी।
4. तली-भुनी, मसालेदार चीजों के ज्यादा सेवन से चेहरे पर पिंपल, स्किन का ऑयली होना आदि समस्या पैदा हो जाती है। अत:
शादी के एक महीने पहले से ही इन चीजों से परहेज करें।

योग व प्रणायाम भी जरुरी
1. ध्यान, योगा, प्राणायाम आदि आपको फिट एंड फाइन रखने में बहुत मदद करते हैं।
2. प्राणायाम में उज्जयी क्रिया, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि कर सकती हैं।

वर्किंग गर्ल्स के लिये
1. शादी के लिये 15 या महीने भर पहले छुट्टी ले कर शौपिंग का काम निपटाएं जिससे शादी का वक्त आते आते आंखों के नीचे काले घेरे, झुर्रियां, सर टैनिंग या प्रदूषण के कारण बालों और स्किन पर कोई असर ना पड़े।
2. टैनिंग और झुर्रियां दूर करने के लिये मीहने पहले एलोवेरा का पेस्ट लगाना शुरु करें।

शादी के 2-3 दिन पहले
1. शादी के कुछ दिन पहले फेशियल कराना ठीक होता है, क्योंकि चेहरे पर 1-2 दिन बाद ग्लो आता है।
2. पूरी नींद लें। इससे आपकी थकान मिटेगी और आप तरोताजा महसूस करेंगी।
3. वैक्सिंग, ब्लीचिंग व आइब्रोज हमेशा शादी के दो या तीन दिन पहले कराएं। इन सबसे कई बार स्किन पर रैश या दाने निकल आते हैं , जो एक या दो दिन में ठीक हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
