Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हर टाइप कि त्वचा के लिये फेस पैक
चेहरे को निखारने के लिये हम फेस पैक लगाते हैं, लेकिन हम अक्सर उस फेस पैक कि तलाश मे रहते हैं जो हमारी स्किन के लिये बना हो। कई लोगों कि त्वचा तेलिये होती है तो कई लोगों कि त्वचा रूखी होती है। पर वहीं पर कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी त्वचा मिली जुली होती है। इसलिये ऐसे लोगों को वो फेस पैक चुनना चाहिये जो कि उनकी त्वचा से मेल खाता हो। उदाहरण के तौर पर दूध और चंदन पाउडर किसी भी त्वचा पर लगाया जा सकता है।
टमाटर भी एक ऐसी ही सामग्री है जिसे आप ऑयली त्वचा पर भी लगा सकते हैं और ड्राई स्किन पर भी। यह त्वचा को अंदर से साफ करता है और त्वचा को टाइट बनाता है। साथ ही ऐसी भी कुछ सामग्रियां हैं जो दही और नींबू के रस के साथ मिला कर लगाया जाता है। अगर आपको जानना है कुछ ऐसे फेस पैक्स जो हर तरह कि स्किन पर अपना काम करते हैं तो, चिंता न करें और पढे़ नीचें।

अंडा
अंडे का फेस पैक हर तरह कि स्किन पर सूट करता है। अंडे को चंदन पाउडर या नींबू के रस के साथ मिला कर लगाने से त्वचा मुलायम, चमकदार और नम हो जाएगी। आप इसमें साथ शहद भी मिला कर लगा सकती हैं।

बेसन और दही
त्वचा चाहे रूखी हो चाहे मुंहासों से भरी हुई हो, यह बेसन फेस पैक बहुत लाभकारी है। बेसन और दही को एक मात्रा में मिलाइये और उमसें कुछ बूंद शहद कि डालिये। इसे चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट लगा रहने दीजिये, फिर इसे स्क्रब कर के निकाल कर ठंडे पानी से धो लीजिये।

हल्दी
हल्दी चेहरे से मुंहसों, झाइयां और अन्य रोगों को दूर करती है। आप हल्दी को दही के या दूध के साथ मिक्स कर के लगा सकती हैं।

रोज वॉटर
यह एक प्राकृतिक टोनर है जो कि हर तरह कि स्किन को सूट करता है। रोज वॉटर को सैंडलवुड पाउडर के साथ मिक्स करें और चेहरे पर कुछ देर लगाएं। इससे चेहरे से गंदगी साफ हो जाएगी।

टमाटर
टमाटर सन डैमेज से बचाता है बस अपने धुले हुए चेहरे को कटी हुई टमाटर कि स्लाइस से रगड़िये और पाइये चमकदार और साफ त्वचा।

शहद
यह हर फेस पैक मे प्रयोग होती है। यह चेहरे से डेड स्किन को साफ करती है, त्वचा को चमकदार बनाती है और टाइट करती है। आप शहद को चंदन पाउडर आटैर दही के साथ मिक्स कर के लगा सकती हैं।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी को मैश कीजिये और चेहरे पर लगाइये, इससे चेहरे पर चमक आएगी और चेहरा एकदम साफ सुथरा हो जाएगा।

नींबू रस
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो उस अपने फेस पैक में 5-6 बूंद नींबू का रस डालें नहीं तो ड्राई स्किन के लिये केवल 1 या 2 बूंद ही डालें। इससे त्वचा साफ हो जाती है और ब्लीच भी हो जाती है।

पपीता
स्किन को साफ करने के लिये और बंद पोर्स को खोलने के लिये आप पिसे हुए पपीते के साथ दूध मिक्स कर के चेहरे पर 10 मिनट के लिये मसाज कर सकती हैं।

दूध
त्वचा को टाइट करने के लिये और उसमें नमी भरने के लिये कॉटन बॉल को दूध में डुबोएं आटैर चेहरे को क्लीन करें। यह चेहरे कि गंदगी को भी साफ करता है और चेहरे को चमकदार भी बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
