Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
जूस जो मिटाए पिंपल के निशान
चेहरे पर पिंपल निकलना काफी दर्दनाक साबित होता है। यह ना तो खुद को देखने में अच्छा लगता है और ना ही दूसरों को अपने चेहरे पर भाता है। आप इसे कंसीलर से किसी तरह छुपा भी लेती हैं तो भी यह सबके सामने प्रकट हो ही जाता है। पिंपल तो अपने आप धीरे धीरे कर के चला ही जाता है पर चेहरे पर भयंकर निशान छोड़ जाता है। पिंपल का दाग देखने में बहुत ही भद्दा लगता है और चेहरा अगर गोरा हो तो यह और भी गंदा लगता है।
क्रीम लगाने से भी दाग कुछ कम नहीं होते लेकिन आप कुछ ऐसे जूस का प्रयोग कर सकती हैं जो आपको पिंपल के दाग से छुटकारा दिला सके। यह कुछ प्राकृतिक जूस हैं जो कि फल और सब्जियों के होते हैं जैसे, गाजर, संतरा, एलोवेरा, खरबूज और टमाटर आदि। जब भी किचन में इन सब्जियों को काटें उसी समय इनके रस को पिंपल के दाग पर लगा लें। सब्जियों और फलों के जूस को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से धीरे धीरे आपको असर दिखाई देने लगेगा।
तो देर किस बात की आइये देखते हैं कौन कौन से हैं वे जूस जो दूर कर सकते हैं पिंपल के दाग को।

टमाटर का जूस
टमाटर का जूस त्वचा को साफ भी करता है और दाग-धब्बों को हल्का भी कर देता है। साथ ही यह त्वचा पर कोई बुरा प्रभाव भी नहीं डालता ।

गाजर का जूस
आप चाहें तो एक गिलास गाजर का जूस पी सकती हैं या फिर पिंपल पर इसका जूस लगा भी सकती हैं। इसे खाली पेट ही पीना सही होता है।

नींबू का जूस
यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग है जो कि स्किन को साफ करता है। नींबू का रस निचोडिये और उसे चेहरे पर लगाइये।

एलोवेरा जूस
यह एक ऐसा जूस है जो पिंपल को साफ कर देता है। साथ ही इससे आपकी त्वचा चमकदार और कोमल नजर आएगी।

खरबूज का रस
इसमें विटामिन ए होता है जो कि पूरी सेहत के लिये फायदेमंद है। पके हुए खरबूजे का रस निकालिये और उसे मुंहासे पर लगाइये। आपका मुंहासा अपने आप ही सही हो जाएगा।

संतरे का रस
इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है। आपको इस जूस को पीना भी चाहिये और मुंह पर भी लगाना चाहिये। इससे त्वचा गोरी बनती है और पिंपल के दाग समाप्त होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
