Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पुरुषों के लिये पिंपल ट्रीटमेंट
एक्ने या पिंपल जिसे हम मुंहासा भी बोलते हैं, पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिये ही परेशानी का कारण बनते हैं। हो सकता है कि आप दुनिया भर की क्रीम और दवाइयां लगा लगा कर अब परेशान हो चुके हों लेकिन कोई भी उपाय सूझता हुआ नजर ना आ रहा हो। यहां पर कुछ घरेलू उपचार हैं जिससे आप मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं। हम यहां पर खास तौर पर पुरुषों की बात कर रहे हैं क्योंकि महिलाओं के बारे में हम काफी बात कर चुके हैं। तो आइये देखते हैं कुछ सुझाव-

1. क्लीजिंग- अगर स्किन ऑयली है तो उसे माइल्ड क्लींजर से साफ कीजिये। इससे डेड स्किन साफ हो जाती है जिससे पिंपल नहीं आते। अपने चेहरे को दिन में दो बार क्लीजिंग से साफ करें।
2. शेविंग टेक्नीक- जिन पुरुषों के चेहरे पर पिंपल हों उन्हें शेविंग के दौरान खास ध्यान देना चाहिये। आप किस ओर शेविंग कर रहे हैं उस पर ज्यादा ध्यान दें नहीं तो अगर मुंहासा फूट गया तो वह खतरनाक रूप ले लेगा। मुंहासे पर कभी प्रेशर ना डालें और हमेशा तेज रेजर का यूज करें।
3. आइस क्यूब- पिंपल पर आइस क्यूब रगडिये। आप अपने पिंपल पर मुल्तानी मिट्टी, नींबू रस और शहद डाल कर पेस्ट लगा सकते हैं। जब यह पेस्ट सूख जाए तब उसे आइस क्यूब से रगड कर साफ कर लें। इससे आपका मुंहासा दब जाएगा।
4. चंदन पाउडर- चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिलाइये और मुंहासे पर लगाइये। इसेस पिंपल सूख कर छोटा हो जाएगा।
5. नींबू मसाज- नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच है जो कि पिंपल को ठीक कर सकता है। फ्रेश नींबू की स्लाइस काटिये और उससे अपने पिंपल पर हल्के हाथों से रगडिये। इसको दिन में दो बार जरुर करें और करने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। नींबू पिंपल को सुखा देगा।



Click it and Unblock the Notifications