Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
प्राकृतिक उपायों से पाएं त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा
नई दिल्ली, मानसून के दौरान अधिकतर महिलाएं त्वचा के रूखेपन और दर्दनाक मुहांसों की शिकायत करती हैं और सौंदर्य प्रसाधनों से उन्हें हटाने का प्रयास भी करती हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए विशेषज्ञ फलों से बनी औषधियों और स्ट्रॉबेरी व छाछ से चेहरे की मालिश करने की सलाह देते हैं। मेकअप विशेषज्ञ इशिका तनेजा ने आईएएनएस को स्वस्थ और चमकदार त्वचा के लिए कुछ त्वरित युक्तियों और आवश्यक प्राकृतिक उपचारों के बारे में बताया।
अगर आपको अपनी त्वचा रूखी लगे तो तुरंत ही किसी अच्छे मॉइश्चराइजर से इसे नम कर लें। सोने से पहले गुलाब जल, ग्लिसरीन और बादाम तेल से चेहरे की मालिश करें। इन दिनों मेकअप करते वक्त ज्याद फाउंडेशन का प्रयोग न करें। मेकअप बेस के लिये थोड़ा सा कैलामाइन लोशन और मैट फेस पाउडर लगाएं।

1. रूखी त्वचा
मानसून के दौरान शरीर में पानी की कमी के कारण लोगों की त्वचा रूखी हो जाती है।
प्राकृतिक उपाय : एक कप जई के आटे में दो बड़े चम्मच अनार के दाने, दो बड़े चम्मच शहद और छाछ मिलाकार मिश्रण तैयार कीजिए। इसे कुछ मिनटों के लिए अपने चेहरे पर लगाइए फिर धो दीजिए। यह मृत त्वचा कोशिकाओ को हटाने में मदद करेगा। बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहन निकलें।
फेशियल सलाह : चॉकलेट फेशियल।

2. तैलीय त्वचा
तैलीय त्वचा वाले व्यक्तियों के लिए मानसून में समस्याएं और बढ़ जाती हैं।
प्राकृतिक उपाय : दो बड़े चम्मच पपीते का गूदा, एक बड़ा चम्मच दही, घृतकुमारी और लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण बनाएं। पपीता चर्मशोधन करता है, दही दाग धब्बे साफ करता है, घृतकुमारी त्वचा को हल्का कर देती है और लैवेंडर कायाकल्प बढ़ाता है।
फेशियल : ऐलोवेरा फेशियल।

3. मिश्रित त्वचा
यह तैलीय और रूखी त्वचा का सम्मिलित रूप है। मानसून में गाल रूखे हो जाते हैं जबकि अन्य भाग तैलीय हो जाते हैं।
प्राकृतिक उपाय : आधा कप स्ट्रॉबेरी, एक कप दही और डेढ़ चम्मच शहद मिलाकर मिश्रण तैयार कीजिए। मुलायम और चिकनी त्वचा के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाइए। आप अपने चेहरे पर दिन में एक या दो बार बर्फ भी घिस सकती हैं।
फेशियल : दूध के साथ फ्रूट फेशियल।

4. सामान्य त्वचा
चिकनाहट, धूल और गंदगी से सावधान रहें।
प्राकृतिक उपाय : एक सेब मसलिए इसमें एक चम्मच शकर और चार कप दूध मिलाइए। इसे अच्छी तरह मिलाइए। अब इसमें कैमोमाइल तेल की कुछ बूंदें डालिए। इसे अपने चेहरे पर लगाकर कम से कम 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह त्वचा को पोषण प्रदार करता है और त्वचा की खोई नमी वापस लाता है। मानसून के समय संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अपने आहार में विटामिन 'सी' युक्त पदार्थ जोड़िए।
फेशियल : एएचए (अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड) फेशियल।



Click it and Unblock the Notifications