Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्मोकिंग से होठ काले हो गए हैं तो अपनाए ये उपचार
काले होंठ किसी को भी नहीं अच्छे लगते। ऐसे होंठ स्मार्ट लड़कों का पूरा लुक खराब कर देते हैं। यदि आप सोंचते हैं कि स्मोकिंग करने से आप बहुत कूल बन जाएंगे तो उसका बुरा परिणाम हर किसी के सामने आ जाता है।
स्मोकिंग से होंठो पर बहुत बुरा असर पड़ता है, इससे सुदंर और गुलाबी होंठ भी काले और बदरंग हो जाते हैं। स्मोकिंग करने से होंठो की त्वचा जो कि एक संवेदनशील परत होती है, वह जल जाती है। सिगरेट में निकोटीन पाया जाता है जो कि होंठो का प्राकृतिक रंग चुरा लेता है।
स्मोकिंग के अलावा कई बार डेड स्किन भी होठो को बदरंग दिखाती है। यदि आपके होंठ काले पड़ चुके हैं तो स्मोकिंग बंद कर दें और अपने होठो की देखभाल करना शुरु कर दें। होंठो की रंगत पहली जैसी लाने के लिये आप कुछ प्राकृतिक उपचार अपना सकते हैं। आइये जानते हैं कि काले होंठ को फिर से गुलाबी कैसे बनाया जाए, वो भी प्राकृतिक उपचार से-

शहद
आप गुलाबी और कोमल होठ पाने के लिये काले होठो पर शहद लगा सकते हैं। शहद होठो के रंग को हल्का बना कर कोमल करता है। इसे रोत को सोने से पहले लगाइये।

नींबू
अपने होठो को गुलाबी करने के लिये आप नींबू के रस को रगड़ सकते हैं। इसके अलावा होठो को स्क्रब करने के लिये आप नींबू के साथ थोड़ा नमक मिला कर होठो को रगड़ सकते हैं। इससे उस पर से डेड स्किन निकल जाएगी और होठो का रंग हल्का पड़ जाएगा।

स्ट्रॉबेरी लिप बाम
एक स्ट्रॉबेरी को मसल कर उसमें पिट्रोलियम जैली मिक्स करें। इसे रोज रात को अपने होठों पर लगाएं और प्राकृतिक रूप से होठो का रंग बदलें।

रसभरी
रसभरी को शहद के साथ या फिर एलो वेरा जूस के साथ मिक्स करें। इसे अपने काले होठो पर रोजाना लगाएं।

कैस्टर ऑयल
यह डार्क लिप्स को न केवल हल्का बनाता है बल्कि उन्हें कोमल भी बनाता है।

आइस क्यूब
अपने होठो को आइस क्यूब से मसाज करें। इससे डेड स्किन साफ हो जाएगी और होठ भी नम बने रहेंगे।

बादाम तेल
बादाम तेल को दिन में दो या तीन बार होठो पर लगाना चाहिये इससे होंठो में नमी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
