Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
न खाइये इन्हें वरना होंगे मुंहासे
मुंहासा यानी की पिंपल एक आम त्वचा विकार है जो खासकर किशोरावस्था से शुरु हो जाता है। मुंहासे होने का प्रमुख कारण गलत प्रकार का आहार होता है। यहां पर खराब आहार का मतलब केवल जंक फूड नहीं है। ऐसे कई अन्य खाद्य वस्तुएं हैं जो मुंहासे को परिणाम देती हैं।
मुहांसों के प्रभाव को कम किया जा सकता है अगर भोजन में ज्यादा घी, तेल, मसालों का प्रयोग न करें। चिकनाई वाले कॉस्मेटिक उत्पाद न लगाएं। चेहरे को किसी अच्छे मैडीकेटेड साबुन से धोएं। बालों में रूसी न होने पाए, इस बात का घ्यान रखें। कच्ची सब्जियां व कम से कम 10-12 गिलास पानी दिन में पीएं। तनाव मुक्तरहें क्योंकि तनाव व नींद पूरी न होने से भी मुंहासे बढ़ते हैं। मुंहासे ज्यादा हों, तो कुछ दिन के लिए बालों में तेल न लगाएं। प्रात: काल ताजी स्वच्छ हवा में घूमें व व्यायाम करें आदि। इसके अलावा मुहांसे कौन -कौन से खाघ पदार्थों को खाने से होते हैं इसका भी ख्याल रखें, और उससे दूरी बनाएं।
आइये जानते हैं वे कौन से आहार हैं जिनको खाने से मुंहासे होते हैं।

1. तला भोजन
घर का तला हुआ भोजन इतना नुक्सान नहीं करता जितना बाहर खाया हुआ फ्राइड फूड़ नुक्सान पहुंचाता है। इसलिये बाहर का बर्गर, समोसा या पकौड़ा आदि न खाएं।

2. चीनी
ज्यादा चीनी की मात्रा खाने से भी मुंहासे होने के संभावना होती है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बैक्टीरिया तथा संक्रमण से लड़ने में कमजोर बनाती है। यह शरीर में ऑक्सीजन एबर्जोप्शन और सर्कुलेशन को कम करती है जिससे फंगल इंफेक्शन हो जाता है। चीनी से बहुत ज्यादा अपच और कब्ज़ होती है।

3. डेयरी उत्पाद
यह माना जाता है कि दूध और डेयरी उत्पाद शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं पर सच तो यह है कि पांच साल की आयु के बाद से दूध का सेवन थोड़ा सा कम कर देना चाहिये। ज्यादा मात्रा में दूध पीना, हार्मोनल इंबेलेन्स को बढ़ावा देता है जो सीबम के फ्लो को बढा़ता है। और जब सीबम ज्यादा निकलता है तो वह त्वचा के पोर्स को ब्लॉक कर देता है जिससे मुंहासे होते हैं।

4. कैफीन
रातभर की पढ़ाई या फिर ऑफिस का वर्क, ज्यादा कॉफी पीने पर मजबूर कर देता है। कैफीन, हार्मोनल इंबेलेन्स और तनाव पैदा करती है। यह दोनों ही कारण चेहरे पर मुंहासे को न्यौता देते हैं। इसलिए ऑफिस में कम मात्रा में कॉफी पीनी चाहिये।

5. जमा हुआ फूड
ऐसे आहार ट्रांस फैट से भरे होते हैं। अगर जमी हुई सब्जियां हैं तो उन्हें न खाएं नहीं तो मुहांसे हो जाएंगे।

6. वाइट ब्रेड
इसमे रिफाइन शुगर होती है जो इंसुलिन लेवल को बढाती है। इससे महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन का रिसाव बढ जाता है जिससे पिंपल होने लगते हैं।

7. चावल
चावल में कार्ब और ग्लूकोज अधिक मात्रा में पाया जाता है तो , ब्राउन राइस या वाइट राइस को न खाएं क्योंकि इससे एक्ने बढता है।

8. अनाज
अनाज हेल्दी और पौष्टिक माना जाता है। लेकिन, इसमें प्रसंस्कृत ट्रांस वसा अधिक होता है।

9. डोनट्स
हो सकता है कि आपको मीठा डोनट बहुत पसंद हो लेकिन, इसमें चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट के अलावा यह बेक किया हुआ होता है। बेक किये हुए खाघ पदार्थों को खाने से मुहांसे होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications