Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
क्या है गरम पानी पीने का फायदा?
जीने के लिये पानी पीना बहुत जरुरी है। डॉक्टर से लेकर डायटीशियन, हर कोई दिन में 7-8 ग्लास पानी पीने की हिदायत देता है। जहां कई लोग ठंडा पानी पीते हैं वहीं पर कई लोग गरम या गुनगुना पानी पीते हैं। माना जाता है कि गरम पानी शरीर के लिये बहुत फायदेमंद होता है। चलिये जानते हैं गरम पानी पीने के फायदे।
गरम पानी पीने के फायदे-
सफाई और शुद्धी- यह शरीर को अंदर से साफ करता है। अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं रहता है, तो आपको दिन में दो बार गरम पानी पीना चाहिये। सुबह गरम पानी पीने से शरीर के सारे विशैले तत्व बाहर निकल जाते हैं, जिससे पूरा सिस्टम साफ हो जाता है। नींबू और शहद डालने से बड़ा फायदा होता है।

कब्ज दूर करे- शरीर में पानी की कमी हो जाने की वजह से कब्ज की समस्या पैदा हो जाती है। रोजाना एक ग्लास सुबह गरम पानी पीने से फूड पार्टिकल्स टूट जाएंगे और आसानी से मल बन निकल जाएंगे।
मोटापा कम करे- सुबह के समय या फिर हर भोजन के बाद एक ग्लास गरम पानी में नींबू और शहद मिला कर पीने से चर्बी कम होती है। नींबू मे पेकटिन फाइबर होते हैं जो बार-बार भूख लगने से रोकते हैं।
सर्दी और जुखाम के लिये- अगर गले में दर्द या फिर टॉन्सिल हो गया हो, तो गरम पानी पीजिये। गरम पानी में हल्का सा सेंधा नमक मिला कर पीने से लाभ मिलता है।
खूब पसीना बहाए- जब भी आप कोई गरम चीज़ खाते या पीते हैं, तो बहुत पसीना निकलता है। ऐसा तब होता है जब शरीर का टम्परेचर बढ जाता है और पिया गया पानी उसे ठंडा करता है, तभी पसीना निकलता है। पसीने से त्वचा से नमक बाहर निकलता है और शरीर की अशुद्धी दूर होती है।
शरीर का दर्द दूर करे- मासकि शुरु होने के दिनो में पेट में दर्द होता है, तब गरम पानी में इलायची पाउडर डाल कर पिएं। इससे ना केवल मासिक का दर्द बल्कि शरीर, पेट और सिरदर्द भी सही हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications