Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रैक हील से बचने के घरेलू उपचार
जब भी पैरों में क्रैक पड़ते हैं तो उसे देख कर चिंता होने लगती है कि अब इस समस्या से कैसे छुटकारा मिलेगा। आप फटी एडियों से बचने के लिये न जाने कौन कौन सी क्रीम और लोशन लगाना शुरु कर देती हैं, मगर यकीन मानिये इनसे रत्ती भर भी फरक नहीं पड़ता। पैर जब भी फटते हैं, तब उनके पीछे कोई न कोई कारण छुपा होता है जैसे, नंगे पांव टहलना या फिर पांव का हमेशा धूल-मिट्टी में रहना। अगर आपके पैर भी फटने शुरु हो चुके हैं तो, बिना देरी किये हुए कुछ घरेलू उपचार अपनाएं।
घर पर ही स्क्रब तैयार कर के एडियों को रगड़े या फिर पैरों को गरम पानी और नींबू के मिश्रण में डुबो कर उसको अच्छे से साफ करें और फिर क्रीम या लोशल लगाएं। साथ ही अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें। आहार हमेशा पौष्टिक होना चाहिये और उसमें जिंक, विटामिन ई तथा ओमेगा-3 का मिश्रण होना चाहिये। इससे त्वचा धीरे धीरे अच्छी होने लगती है और क्रैक हील्स एक दम से सही हो जाते हैं। अपने पैरों को हमेशा नम रखें क्योंकि पैरों में कोई ऑइल ग्लैंड नहीं होता, जिससे वे रूखे सूखे और भद्दे पड़ जाते हैं।
तो अगर आपको भी अपनी फटी एडियों का डर सता रहा है ता, आजमाइये हमारे बताए गए नुस्खें।

चप्पल की बजाए बंद जूते पहनें
अगर आप चप्पल की जगह पर बंद जूते पहनेंगी तो आपकी ऐडियां बची रहेंगी। बंद जूते पहनने से पैर रूखे नहीं होते और हमेशा साफ बने रहते हैं।

एडियों की सफाई करें
नहाते समय अपनी एडियों को स्क्रब से साफ करें, जिससे डेड स्किन और गंदगी निकल जाए। जब भी बाहर से घर को आएं तब अपने पैरों को गरम पानी में डाल कर साफ करें।

एडियों को नमी प्रदान करें
पैरों में तेल ग्रंथी नहीं होती इसलिये वे हमेशा रूखे बने रहते हैं। इसके लिये आपको रात में सोने से पहले उसकी तेल या क्रीम से मसाज करनी चाहिये।

केले का गूदा
फटी एडियों पर केले का गूदा लगाइये। 10 मिनट तक छोड़ने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिये। जब तक पैर सही न हो जाएं तब तक इसे दिन में एक बार जरुर करें।

नींबू
पैरों को नींबू और गरम पानी के घोल में 15 मिनट के लिये डुबोएं। पैरों को स्क्रब करें, धोएं और फिर मॉइस्चराइजर लगा कर मोजे पहन लें।

ग्लीसरीन का घोल
आधी बाल्टी पानी में ग्लीसरीन डालें और 10 मिनट के लिये उसमें पैर डाल कर बैठें। उसके बाद ठंडे पानी से पैर धो लें और अपने आप सूखने दे। फिर लोशन लगा कर पैरों को नमी दें।

पपीते का गूदा
रूखे पैरों को पके हुए पपीते के गूदे से मसाज करें। इससे पैर और अधिक नहीं फटेंगे तथा स्किन मुलायम हो जाएगी।

दूध और शहद
दूध को शहद के साथ मिलाइये और अपने पैरों को उसमें 15-20 मिनट के लिये डाल दीजिये। फिर थोड़ा सा स्क्रब कीजिये और बाद में गरम पानी से धो लीजिये।

नमक
आधी बाल्टी में पानी डाल कर उसमें 1 चम्मच नमक डालें और मिक्स करें। नमक से आपके पैरों से डेड स्किन निकल जाएगी और पैर कोमल बन जाएंगे।

तेल मसाज
20 मिनट के लये तेल मसाज कीजिये और 1 घंटे के लिये पैरों को ऐसे ही छोड़ दीजिये। ऐसा ही हफ्ते में तीन बार रात में सोने से पहले करें।



Click it and Unblock the Notifications
