Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अरोमाथैरेपी फेशियल करवाने का लाजवाब फायदा
त्वचा को लाड़ प्यार दिखाना हो तो अरोमाथैरेपी फेशियल करने से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता। हमें पता है कि ऐसी कोई एक भी लड़की नहीं होगी जिसे ब्यूटी पार्लर में अपने लिये थोड़ा समय व्यतीत करना अच्छा न लगता हो। अगर आप पूरी तरह खुद को रिलैक्स करना चाहती हैं, तो अरोमाथैरेपी करें। इसे आप पार्लर में भी करवा सकती हैं और खुद घर पर भी कर सकती हैं। आइये जानते हैं क्या होता है अरोमाथैरेपी और कैसे किया जा सकता है घर पर?
किस तरह करें फ्रूट फेशियल ?

अरोमाथैरेपी फेशियल करवाने का लाजवाब फायदा
1. तेल से होने वाला त्वचा पर लाभ: अरोमाथैरेपी में काफी सुगन्धित तेलों का प्रयोग किया जाता है। आपकी त्वचा अनुसार तेल का चयन किया जाएगा और त्वचा की समस्या जैसे, मुंहासे, एक्ने या रैश को ठीक किया जाएगा।
2. त्वचा बनाए साफ: यह थैरेपी स्टीम देने के साथ शुरु होती है, जिससे पोर्स अंदर से साफ हो जाते हैं। इसी दौरान पानी में जो तेल डाले जाते हैं, वह त्वचा के रोम छिद्रों में अपना काम करना शुरु कर देते हैं।
3. डेड स्किन हटाए: फेशियल के दौरान त्वचा को एक्सफोलियेट किया जाता है, इससे शरीर से डेड स्किन हटती है और त्वचा बन जाती है एक दम स्मूथ और ग्लोइंग।
PIC
4. रिलैक्सेशन: अगर आपका शरीर थका हुआ सा है तो अरोमाथैरेपी फेशियल से आपका रोम रोम तथा दिमाग को शांति प्राप्त होगी। खुशबूदार तेल तथा खुशबूदार उत्पादों से आप चित्त प्रसन्न हो जाएगा।
5. घर पर आसानी से किया जा सकता है: अगर आपको लगता है कि इसे केवल घर पर ही किया जा सकता है तो आप गलत हैं। आप इसे अपने त्वचा अनुसार सुगन्धित तेलों के प्रयोग से घर पर कर सकती हैं।
कैसे करें घर पर अरोमाथैरेपी फेशियल?
अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो, लेमन ऑइल, टी ट्री ऑइल, लेमनग्रास ऑइल और ऑरेंज ऑइल अच्छे रहेंगे। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो, जैसमिन, रोज या सैंडलवुड अच्छे रहेंगे। वहीं पर नार्मल त्वचा के लिये, लैवेंडर या कैमोमाइल अच्छे रहेंगे। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो नेरोली ऑइल या वेटिवर तेल ठीक है।
इस तरह करें फेशियल
- सबसे पहले अपने कमरे की सभी लाइटें धीमी कर दें।
- अपने चेहरे को ऑलिव ऑइल और टी ट्री ऑइल को एलोवेरा जैले के साथ मिक्स कर के धोएं।
- चेहरे को पानी से भाप दें। पानी में कुछ बूंद सुगन्धित तेल की जरुर डालें।
- अपने चेहरे को मसाज क्रीम में दो बूंद खुशबूदार तेल डाल कर मसाज करें।
- मसाज करने के बाद क्रीम को गीले कपडे़ से पोंछ लें।
- एक बेसिक फेस पैक बनाएं, जिसमें दही, शहद और चंदन पावडर डाले। इसमें कुछ बूंद टी ट्री ऑइल की भी डालें।
- कुछ मिनटों के बाद फेस पैक धो लें।
- फिर चेहरे पर घर का बना टोनर लगाएं।
- टोनर बनाने की विधि-
- अगर त्वचा रूखी है तो टोनर में कैमोमाइल तेल और गेरानियम तेल मिक्स कर के लगाएं।
- अगर त्वचा ऑइली है तो 4 बूंद टी ट्री ऑइल और 6 बूंद लेवेंडर के तेल की बूंदों को डिस्टिल्लड वॉटर में मिक्स करें।
- आपका अरोमाथैरेपी फेशियल हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
