Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
चेहरे की त्वचा छिलने के कारण और उपचार
कभी - कभी ऐसा होता है कि चेहरे की त्वचा छिल जाती है और उसमें दर्द भी बहुत होता है। इस तरह की समस्याएं कई कारणों से होती है जैसे - त्वचा में कोई रोग हो जाना आदि। त्वचा का छिलना सामान्य बात है और यह किसी भी उम्र में हो सकता है।
चेहरे की त्वचा, शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होता है, अगर चेहरे की त्वचा ही खराब हो जाएं तो पूरा चेहरा बर्बाद हो जाएगा। ऐसे में चेहरे की स्कीन का ध्यान बहुत जरूरी होता है। चेहरे की त्वचा खराब होने पर, छिलने पर उसे निकाले नहीं न ही उसके साथ कोई छेड़छाड़ करें। कुछ घरेलू उपायों को इस्तेमाल करें, अगर लाभ न मिलें तो डॉक्टर से सम्पर्क कर लें। त्वचा के छिलने के निम्म कारण हो सकते हैं :

सनबर्न : आजकल प्रदुषण के कारण सूर्य की ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे धरती पर भारी मात्रा में अल्ट्रावॉयलेट रे आती हैं, त्वचा पर इन किरणों का प्रभाव बुरा होता है, कई लोगों को सनबर्न की शिकायत होने पर त्वचा में जलन होती है और उनकी त्वचा उस जगह पर निकलने लगती है।
ड्राई स्कीन : त्वचा में डिहाईड्रेशन होने पर स्कीन ड्राई हो जाती है और वह फटने लगती है। अगर आपकी स्कीन ड्राई होने लगती है और पानी पिएं और मॉश्चराइजर लगाएं, इसके बाद भी अगर त्वचा सही नहीं होती है तो कोई संक्रमण या अन्य कारण हो सकता है।
एलर्जिक रिएक्शन या खुजली : शरीर में किसी प्रकार का एलर्जिक रिएक्शन या खुजली होने पर भी चेहरे की त्वचा छिल जाती है। कई बार फंगल इंफेक्शन होने पर भी त्वचा में लालपन आ जाता है और वह छिल जाती है। इस स्थिति में दर्द भी होता है।
इम्यूनिटी ईश्यू : त्वचा में होने वाली छिलन, कई घातक बीमारियों जैसे कैंसर आदि के परिणामस्वरूप भी हो सकती है। कई प्रकार इम्यूनिटी सम्बंधी बीमारियां होने पर भी त्वचा छिल जाती है।
उपचार
यहां त्वचा के छिलने के कुछ उपचार बताएं जा रहे है जो काफी आसान है और इन सभी सामग्री का इस्तेमाल नियमित रूप से करने पर कोई भी साइडइफेक्ट नहीं होगा।
मॉश्चराइजर : त्वचा, अक्सर रूखेपन के कारण छिलने लगती है, अगर आप अपनी त्वचा में नियमित रूप से अच्छे ब्रांड का मॉश्चराइजर लगाएं, तो रूखापन दूर हो जाएगा और त्वचा छिलनी बंद हो जाएगी।
पोषण लेना : अपनी खुराक को पोषक तत्वों को विटामिन और प्रोटीन से भरपूर बनाएं। ऐसे फूड खाएं जो आपके शरीर में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी पहुंचाएं और आपकी त्वचा में निखार लाएं। इनके होने से त्वचा में ड्राईनेस भी नहीं आएगी।
खीरा मिक्स पैक : खीरे को अच्छे फेस पैक के रूप में जाना जाता है लेकिन क्या आपको पता है इसे लगाने से चेहरे की खुरदुरी त्वचा और फटी त्वचा भी सही हो जाती है। इसे चेहरे पर नियमित रूप से लगाने पर चमक आती है। आप खीरे के जूस या गूदे को ऑलिव ऑयल में मिला लें। अच्छे परिणाम के लिए शहद और हल्दी भी मिलाएं।
शहद : शहद एक पापुलर स्कीन पैक है जो त्वचा में आने वाली दिक्कतों को दूर करता है। आप शहद को लेकर पूरे चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें और घंटे - आध घंटे के लिए ऐसा ही छोड़ दें। बाद में अच्छी तरह पानी से धो लें। यह ड्राई स्कीन के लिए प्राकृतिक मॉश्चराइजर है।
दलिया : ओटमिल के स्नान से त्वचा अच्छी हो जाती है। यहां तक कि बेबी ऑयल भी त्वचा को मॉश्चराइज करता है और छिलने से बचाता है।
मिल्क : आप एक मुलायम कपड़े को लेकर दूध में भिगोएं और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे सकारात्मक परिणाम मिलते है, अगर आपकी त्वचा हाईड्रेट होगी तो वह कम छिलेगी। मिल्क में प्रोटीन होता है जो त्वचा को निकलने और छिलने से बचाता है। लैक्टिक एसिड, दूध में होता है जो शरीर में एंटी - इंफ्लामेटरी को बढ़ाता है और त्वचा में चमक लाता है। दूध के इस्तेमाल से चेहरे पर पड़ने वाले रैशेज भी दूर हो जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
