Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा को और भी ज्यादा खूबसूरत बना दे सिरका

सिरका एक ऐसी जरुरी सामग्री है जो भारत के हर रसोई में पाई जाती है। मगर हम यहां एप्पल साइडर वेनिगर की बात कर रहे हैं, जो सेब से बनाया जाता है। यह सिरका काफी तेज होता है इसलिये इसे सीधा लगाने से बचें।
सिरके का प्रयोग शरीर के स्वास्थ्य के लिये कई रूपों में किया जाता है। इतना ही नहीं सिरका कई प्रकार का होता है। क्या आप जानते हैं आयुर्वेद में सिरके का प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है। सिरके के ऐसे 20 उपयोग जो आपने कभी नहीं सोंचे होंगे
सिरका हर प्रकार से अच्छा होता है। इसे खाने से स्वास्थ्य बनता है तो शरीर पर लगाने से चमक और दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। आइये जानते हैं कि त्वचा के लिये सिरका किस प्रकार से अच्छा साबित हो सकता है।

सिरके का आसान उपयोग
एक साफ बोतल लें और उसमें 1 चम्मच सिरका और 1 चम्मच साफ पानी भरें। इसे अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर एक कॉटन बॉल से लगाएं। इससे दिन में कई बार मुंह साफ कर सकती हैं।

बेकिंग सोडा और वेनिगर स्नान
शरीर पर ग्लो लाने तथा धब्बे हटोने के लिये अपने बाथटब में हल्का गरम पानी भर कर उसमें आधा कप बेकिंग सोडा, आधा कप ओटमील और 1 कप सिरका डाल कर उसमें 15 मिनट के लिये पूरे शरीर को डुबोइये।

हाथों को चमकाए
अपने हाथों को साधारण साबुन से धो लें। फिर कुछ मिनट तक हाथों पर सिरका डाल कर कुछ और मिनट धोएं। ऐसा करने से आपके हाथो बेबी साफ्ट हो जाएंगे।

डियोड्रेंट के तौर पर प्रयोग
अपने शरीर के बगल में हर्बल या वाइट वेनिगर लगाएं। फिर कुछ मिनट इसे सूखने दें। इससे आप महक उठेगें और आपको डियो लगाने की जरुरत भी नहीं पडे़गी।

कंघी को भी साफ करता है सिरका
2 कप गरम पानी लें, उसमें आधा कप सिरका मिक्स करें। अब इसमें अपनी कंघियां, हेयर क्लिप, चूडियां, चेन आदि को एक रात तक भिगोए रखिये। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें और फिर सुखा लें।

सनबर्न और रैश मिटाए
1 कप पानी में 1 चम्मच सिरका मिक्स करें। अब इसे हल्के से अपनी त्वचा पर छिड़क लें। फिर नॉन ऑइली मॉइस्चराइजर लगाएं। इस विधि से शरीर पर जला हुआ भाग तुरंत ही ठीक होने लग जाता है।

मुंहासों और एलर्जी से मुक्ती दिलाए
एक कप में एप्पल साइडर वेनिगर लें, उसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। इसे शरीर पर जहां कहीं भी एलर्जी हुई हो वहां पर लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
