Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
किचन के अलावा बेकिंग सोडे के अन्य उपयोग
महिलाएं सुंदरता से संबंधित उत्पादों में प्रतिवर्ष बहुत पैसा खर्च करती हैं। आप इन महंगे उत्पादों को छोड़कर भी सिर्फ एक चीज़ का उपयोग करके सुंदर दिख सकती हैं जिसकी कीमत केवल एक डॉलर है।
आइये देखें कि बेकिंग सोड़ा आपके बालों, नाखूनों और त्वचा के लिए तथा अन्य बातों के लिए किस प्रकार उपयोगी है। बेकिंग सोडा से पाईये खूबसूरत त्वचा

बालों के लिए उपयोग
दवाई की दुकानें और ब्यूटी उत्पाद बेचने वाले को बालो को साफ़ करने, क्लोरीन डेमेज तथा तैलीय बालों के लिए महंगे शैंपू, सीरम आदि बेचते हैं। बेकिंग सोड़ा की सहायता से आप इन तीनों बातों से छुटकारा पा सकते हैं। बालों को साफ़ करने के लिए आप अपने शैंपू में एक टी स्पून सोड़ा मिलाएं, क्लोरीन डेमेज को दूर करने के लिए बालों को आधे टी स्पून सोड़ा मिले हुए पानी से धोएं या अपने बालों पर थोडा सा बेकिंग सोड़ा छिडकें। यह ड्राई शैंपू की तरह काम करेगा। बेकिंग सोड़ा एक बहुत अच्छा क्लीनिंग एजेंट है तथा यह आपके सिर की त्वचा से आसानी से तेल, विवर्णता और गंदगी को दूर कर देता है जो हेयरस्प्रे, कंडीशनर या अन्य उत्पादों का उपयोग करने से होती है।

दांतों को सफ़ेद करना
बेकिंग सोडे से युक्त टूथपेस्ट न केवल दांतों से प्लाक निकालने में सहायक है बल्कि अन्य उत्पादों की तुलना में बेकिंग सोडे से दांत अधिक सफ़ेद होते हैं। आप घर पर व्हाइटनर बनाना चाहते हैं? दांतों पर कॉफ़ी या वाइन के जो धब्बे बन जाते हैं उन्हें दूर करने के लिए डेंटिस्ट बेकिंग सोड़ा और स्ट्रॉबेरी के मिश्रण का उपयोग करने की सलाह देते हैं जिसमें मेलिक एसिड तथा अन्य दाग धब्बों का मुकाबला करने के लिए अन्य कारक होते हैं।

सनबर्न से आराम
बेकिंग सोड़ा तथा पानी के मिश्रण को कॉटन बॉल या कपड़े से अपनी त्वचा पर लगायें। बेकिंग सोड़ा कीड़ों के काटने पर, मधुमक्खी के डंक से तथा जहरीले लाल चकत्ते से आराम दिलाने में सहायक है। बेकिंग सोडे में अल्कली गुण होता है जो परेशानी को दूर करता है तथा त्वचा के पी एच को पुनर्स्थापित करता है और जलन तथा खुजली से आराम दिलाता है।

आभूषणों को पॉलिश करें
एक कटोरे में पानी डालें और उसमें अपने आभूषण डाल दें। फिर उसमें लगभग एक टेबलस्पून बेकिंग सोड़ा और एल्युमीनियम फॉइल की एक शीट डाल दें। पानी तथा बेकिंग सोडे का मिश्रण आपके आभूषणों से मैल को दूर करेगा तथा यह मेल एल्युमीनियम फॉइल पर लग जाएगा। आभूषणों को हिलाएं तथा ध्यान रखने कि प्रत्येक आभूषण एल्युमीनियम को स्पर्श करे। उसके बाद आभूषणों को पानी से निकालें तथा नरम कपड़े से पोछें। जेमोलॉजिकल इंस्टीटयूट ऑफ अमेरिका के अनुसार इस तरीके का उपयोग नग वाले या मोती के आभूषणों (जो आसानी से ख़राब हो जाते हैं) पर न करें।

अच्छी सुगंध
आप डियोड्रअंट के स्थान पर बेकिंग सोडे का उपयोग भी कर सकते हैं। एक चुटकी बेकिंग सोडे को पानी में मिलकर इसका उपयोग प्राकृतिक सोडे की तरह किया जा सकता है। यदि आपको इसे लगाने में परेशानी हो तो आप पहले थोडा कॉर्नस्टार्च लगायें। परन्तु यदि आप एंटीपर्सपिरेंट का उपयोग नहीं करना चाहते तो आपने जूतों में थोडा सा बेकिंग सोड़ा डालें। यह एक अच्छे और सस्ते डियोड्रअंट का काम करेगा।

नाखूनों की सफ़ाई
पीले तथा धब्बेदार नाखूनों से आपके हाथ भद्दे दिखते हैं। नाखून विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बेकिंग सोड़ा और हाइड्रोजन पराक्साइड की बराबर मात्रा लेकर एक पेस्ट बनायें तथा नेल ब्रश की सहायता से नाखूनों की ऊपर और नीचे से सफ़ाई करें। इसे कुछ समय तक ऐसे ही लगा रहें दें तथा फिर धो डालें। पीले नाखून फंगल इंफेक्शन की निशानी हैं। यदि फिर भी आपके नाखून साफ़ न हो तो डॉक्टर को दिखाएँ।

रूखी त्वचा को निकालने में सहायक
बेकिंग सोड़ा एक बहुत अच्छा एक्स्फोलियेटर है। तीन भाग बेकिंग सोडे में एक भाग पानी मिलाएं तथा इसे अपनी कोहनी, पैर तथा अन्य भागों पर रगड़ें जहाँ से आप रुखी त्वचा निकलना चाहते हैं। हालाँकि कटी हुई त्वचा पर इसका उपयोग न करें।



Click it and Unblock the Notifications
