Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
नार्मल त्वचा के लिये घरेलू फेस वॉश
चेहरे को धोना और उसकी अंदर तक सफाई करना हमारा नार्मल रूटीन होता है। सुबह उठ कर जो पहली चीज आप करती हैं, वह है चेहरे की सफाई। क्या आप अपने चेहरे की सफाई बाजारू फेसवॉश या क्लींजर से करती हैं? अगर हां, तो आप खुद ही अपने चेहरे की दुश्मन बन बैठी हैं। बाजारू फेस वॉश इस्तमाल करने की क्या जरुरत है जब आपके पास घर में ही प्राकृतिक फेस वॉश उपलब्ध है। अगर आपकी फ्रिज में थोड़ी सी दही हो तो भी आप उससे फेस वॉश तैयार कर सकती हैं।
चेहरे के लिये दही, शहद, अंडा आदि बहुत ही अच्छा होता है। आज हम आपको प्राकृति फेस वॉश बनाना सिखाएंगे, जिन्हें प्रयोग करना बेहद ही आसान है। आइये जानते हैं इनके बारे में। गर्मियों में चेहरे की चमक को कैसे रखें बरकरार

दही
अगर आपकी त्वचा नार्मल है तो दही को चेहरे पर 20 मिनट तक लगा कर रखें। इसके बाद चेहरे को धो लें। आप पाएंगी कि आपकी त्वचा साफ और मुलायम हो जाएगी।

दही और शहद
2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिला लें। जब यह सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा निखर जाएगा।

अंडा और शहद
एक कटोरे में अंडा और 1 चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इसे मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब इसे स्क्रब कर के निकाल दें। उसके 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

सेब और क्रीम
एक सेब को पानी में उबाल लें, फिर इसे चम्मच से मैश कर लें। फिर इसमें 1 चम्मच मलाई, 1 चम्मच ऑलिव ऑइल और नींबू का रस मिक्स कर के पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के बाद छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें।

क्ले
चेहरे पर क्ले लगाने से आपके चेहरे से धूल, मिट्टी और प्रदूषण की गंदगी साफ होगी। एक कटोरे में पानी, क्ले और एस्प्रिन की एक गोली मिला लें, जिससे चेहरा अंदर से साफ हो सके। फिर इसे चेहरे पर लगा लें और जब यह सूख जाए तब इसे साफ कर लें।



Click it and Unblock the Notifications