Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे पर ब्लीच करने के नुकसान
ब्लीचिंग करने का ट्रेंड आज से नहीं बल्कि कर्इ जमाने पहले से चला आ रहा है। ब्लीचिंग करना आसान है और इससे चेहरे का रंग काफी हद तक साफ भी हो जाता है, लेकिन इसके कुछ बुरे परिणाम भी देखने को मिले हैं। लेख पढने से पहले एक बात साफ कर लीजियेगा कि जो ब्लीच चेहरे के लिये होता है उसे शरीर पर ना लगाएं और जो बाडी ब्लीच होता है उसे अपने चेहरे पर ना ट्रार्इ करें। आइये जानते हैं ब्लीच के कुछ बुरें प्रभाव के बारे में -

1. भयंकर एलर्जी रियेक्शन
ब्लीच हर किसी के चेहरे के लिये उपयुक्त नहीं होती। इस रसायन को अपने चेहरे पर लगाने से पहले यह जांच लें कि आपकी स्किन किस टाइप की है। अगर इसे लगाते ही चेहरे पर तेज जलने का एहसास या खुजली मचने लगे तो समझ जाएं कि यह आपको रियेक्ट कर गर्इ है। कभी कभी तो त्वचा में दर्द, त्वचा का छिलना और लाल रंग के धब्बे तथा सूजन भी देखने को मिल जाती है।
2. मरकरी का बुरा प्रभाव
ब्लीच में मरकरी होती है जिसे हमें पूरी तरह से नकारना चाहिये या फिर उसका प्रयोग बहुत ही कम करना चाहिये! मरकरी ना केवल जहर फैलाती है बल्कि यह शरीर की कोशिकाओं पर जमने भी लग जाती है जिससे लिवर या किडनी फेल हो सकता है। संवेदनशील त्वचा पर करें ये ब्लीच
3. आंखों में लालिमा
ब्लीचिंग एजेंट में कसैली सी महक होती है जिसको भगाने के लिये कंपनियां खुशबू का प्रयोग करती हैं। इसे लगाने से इसमें से एक तेज धुंआ सा निकलता है, जो आंखों के पास पहुंचते ही आंखों में जलन और परेशानी पैदा कर देता है। इसलिये कभी भी ब्लीच को आंखों के आस पास या फिर अपनी भौं पर नहीं लगाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
