Latest Updates
-
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज
ऑयली स्किन के लिये होममेड मॉइस्चराइजर
वे लोग जिनकी ऑयली स्किन होती है, वो जान बूझ कर मॉइस्चराइजर का प्रयोग नहीं करते। पर आपको पता होना चाहिये कि ऑयली स्किन भी अपनी नमी खो देती है जिस वजह से उस पर दिन में दो बार मॉइस्चराइजर जरुर लगाना चाहिये।
READ: ऑइली स्किन के लिए 7 घरेलू टोनर
नीचे आपको तीन तरह के होममेड मॉइस्चराइजर बनाने की विधि दी जा रही है जिसे आप ऑयली स्किन पर लगा सकती हैं। यहां बताए गए मॉइस्चराइजर को लगाने से आपकी त्वचा दाग धब्बों से मुक्ती होगी और उस पर गजब का निखार आएगा।

1. दूध और ऑलिव ऑयल मॉइस्चराइजर
सामग्री-
- ताजा दूध
- नींबू- 2 से 3 चम्मच
- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल- 2 से 3 चम्मच
विधि - एक साफ कप लें और उसमें एक चौथाई दूध, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और नींबू मिलाएं। आपका मॉइस्चराइजर तैयार है।
लाभ- इसको लगाने से आपकी त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनेगी। चेहरे से मुंहासों के दाग धब्बे और झाइयां दूर होगी।
ऑयली स्किन: क्या खाएं और क्या नहीं

2. गुलाब की पंखुडियों वाला मॉइस्चराइजर
सामग्री-
- 1 कप गुलाब की पंखुडियां
- रोज वॉटर
- एलोवेरा जूस
विधि - एक बरतन लें और उसमें गुलाब की पंखुडियों को रोज वॉटर डाल कर उबालें। फिर इसे फिल्टर कर के पानी अलग कर लें। जब पानी ठंडा हो जाए तब उसमें एलोवेरा जूस मिक्स करें। इसे प्रयोग करें और बाकी का बचा हुआ पानी फ्रिज में रख दें।
लाभ- यह चेहरे पर जमी धूल मिट्टी को साफ कर त्वचा को फ्रेश लुक देता है। साथ ही त्वचा में नमी भर कर चेहरे के दाग धब्बों से निजात दिलाता है।

3. एलो रोज़ मॉइस्चराइजर
सामग्री-
- 1 चम्मच कारनौबा वैक्स या ब्राजील वैक्स
- 1 चम्मच पानी
- गुलाब का तेल
- एलोवेरा
- जोजोबा ऑइल
विधि - सबसे पहले एक कटोरे में 1 चम्मच कारनौबा वैक्स डाल कर ऊपर से 2 चम्मच जोजोबा ऑयल, 1 चम्मच पानी मिक्स करें। अब इस कटोरे को खौलते हुए पानी के ऊपर रखें, जिससे इसमें मौजूद सामग्री पिघल जाए। फिर कटोरे को ठंडा होने के लिये किनारे रखें। उसके बाद इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जैल और 1 बूंद गुलाब के तेल की डाल कर मिक्स करें। आपकी क्रीम तैयार है।
लाभ: यह आपकी त्वचा से दाग धब्बे हटा कर त्वचा में नमी डालेगा। साथ ही त्वचा से एजिंग के निशान मिटेंगे और त्वचा सॉफ्ट होगी।



Click it and Unblock the Notifications
