Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चमकदार त्वचा के लिए आवश्यक भोजन
(आईएएनएस)| आज कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा हर वक्त चमकती रहे और बेदाग हो। सुंदर और चमकदार त्वचा होने से खुद में आत्मविश्वास बढ़ता है। चमकदार त्वचा के लिए अंकुरित दालें, दही, पौष्टिक खाद्य पदार्थो का सेवन आवश्यक है।
त्वचा विशेषज्ञ नवीन तनेजा ने कुछ जरूरी ब्यूटी टिप्स भी दिए हैं :

- प्रोटीन क्षतिग्रस्त ऊतकों को दुरुस्त करता है। इसके लिए अंडे, दही, और सेम जैसी वस्तुएं भोजन में लेने चाहिए।
- ज्यादा एंटीऑक्सीडेंड वाला भोजन त्वचा में होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके लिए चेरी, ब्लूबेरी और अन्य गहरे रंग के एंटीऑक्सीडेंड अच्छा काम करते हैं।

- फैटी एसिड त्वचा में लोच बनाए रखने में मदद करता है और भोजन में इसे जरूर शमिल किया जाना चाहिए। अखरोट एक ऐसा नट है, जिसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-2 फैटी एसिड होता है। फैटी एसिड के अन्य अच्छे स्रोतों में पालक, फूलगोभी और ब्रोकली भी शामिल हैं।

- विटामिन त्वचा को हाइड्रेटेड करने में मदद करते हैं और इसे चमकदार बनाते हैं। पपीता, संतरा, अमरूद, अंकुरित और हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं और ये त्वचा की चमक बनाए रखने में मदद करते हैं।

- जिंक और सल्फर जैसे आवश्यक खनिज आहार में जरूर शामिल करने चाहिए, क्योंकि ये त्वचा से संबंधित रोगों से बचाते हैं। खनिज केराटिन और कोलाजन पुनर्निर्माण के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। ये दमकदार त्वचा और चमकदार बालों के लिए महत्वपूर्ण है। कद्दू, मशरूम और सूरजमुखी के बीज में ये खनिज पर्याप्त मात्रा में होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।



Click it and Unblock the Notifications
