Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रातभर चेहरे पर ग्लो लाने के 6 सिंपल टिप्स
एक स्वस्थ और चमकदार त्वचा भला किसे नहीं पसंद। सही समय पर सोना, सही डाइट मेंटेन करना, व्यायाम करना और सही टाइप की फेस क्रीम लगाने से आप एक ग्लोइंग त्वचा आराम से पा सकती हैं। लेकिन हर कोई यह रूटीन फॉलो कर पाए, यह जरुरी नहीं है।
अगर आपके पास यह सब करने का समय नहीं है और आपको किसी भी तरह चमकदार त्वचा चाहिये, तो यहां पर कुछ आजमाए हुए प्राकृतिक तरीके हैं, जो आपको रातभर में ग्लोइंग स्किन दे सकते हैं।

चावल और तिल का स्क्रब
चावल और तिल की समान मात्रा को रात भर एक कटोरी पानी में भिगो कर रखें। फिर इनको बारीक पीस लें और चेहरे तथा बॉडी पर कुछ मिनटों तक लगाए रखें। उसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। तिल आपकी त्वचा में नमी भरेगा और चावल आपकी त्वचा से डेड स्किन को साफ करेगा। इससे चेहरा और शरीर बिल्कुल पॉलिश हो जाएंगे।

स्लीपिंग पैक प्रयोग करें
यह प्रोडक्ट आपको बाजार में आराम से मिल जाएगा। इसे खरीदें और प्रयोग करें। इसे लगाने से पहले चेहरे को फेस वॉश से धो लें, फिर एक चम्मच से भी कम स्लीपिंग पैक लें और उससे अपने चेहरे की मसाज करें। यह आसानी से चेहरे की त्वचा में समा जाता है और चिपचिपाहट का एहसास भी नहीं होने देता। फिर जब सुबह उठें तब चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से धो लें।

दूध लगाएं
आप चेहरे पर लो फैट वाला मिल्क लगा सकती हैं। इससे अपने चेहरे को ऊपर की ओर तब तक मसाज करें जब तक कि दूध त्वचा में समा ना जाए। फिर सुबह चेहरे को माइल्ड फेस वॉश से धो लें।

स्क्रब व माइस्चराइजर
चेहरे पर हल्का स्क्रब करें और मेकअप छुड़ा लें। फिर चेहरे पर शहद और मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर के चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें। जब फेस पैक सूख जाए तब इसे पानी से हल्के हल्के छुडा लें। उसके बाद चेहरे पर नाइट क्रीम लगाएं और सुबह इसे हल्के स्क्रब तथा फेस वॉश से साफ कर लें।

आंखों के लिये
आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी ठीक करना बहुत जरुरी है, तभी पूरे चेहरे पर ग्लो आएगा! आंखों के आस पास की त्वचा के लिये एक अच्छी हाइड्रेटिंग क्रीम खरीदें और उसे नियमित तौर पर लगाएं! हो सकता है कि आपके डार्क सर्कल ना मिटें, लेकिन आपकी आंखों से थकान मिटेगी और ग्लो बढेगा!

फेस ऑइल
चेहरे के लिये एक आयुर्वेदिक तेल खरीदें। अगर चेहरा ड्राई है तो चेहरे पर रातभर तेल लगाने के बाद छोड दें और सुबह मुंह धो लें। अगर आपकी स्किन नॉर्मल है, तो तेल को केवल एक घंटे के लिये छोड़ कर बाद में ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
