Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चेहरे पर ग्लो चाहिये तो करवाएं ऑक्सीजन फेशियल
क्या आज कल आप जब भी आइने में देखती हैं तो आपको अपना चेहरा पहले जैसा खूबसूरत नहीं दिखता? आपके लिये मुर्झाए चेहरे को ले आइने के सामने खड़ा होना शायद मुश्किल हो। पर अगर आप अपने आस पास के पार्लर में जा कर पता करें कि ऑक्सीजन फेशियल आपके चेहरे पर किस तरह से चमक भर सकता है तो आपको आइने के सामने शर्मिंदा नहीं होना पडे़गा।
जी हां, ऑक्सीजन फेशियल एक स्वस्थ और जवां त्वचा का राज़ बन चुका है, जिसके बारे में बहुत ही कम महिलाओं को पता है। ऑक्सीजन फेशियल के लिए सबसे पहले त्वचा को गहराई से साफ किया जाता है और दो मिनट तक त्वचा पर ऑक्सीजन स्प्रे किया जाता है। इससे त्वचा कमाल की दिखने लगती है और चेहरे पर खोया हुआ निखार वापस आता है। आइये जानते हैं ऑक्सीजन फेशियल करवाने के सौंदर्य लाभ।

चेहरे पर ग्लो चाहिये तो करवाएं ऑक्सीजन फेशियल
स्किन तक पहुंचती है नमी
ऑक्सीजन फेशिय दृारा रूखी त्वचा में अंदर तक नमी पहुंचाई जाती है। प्रदूष से जिस चेहरे की नमी खतम हो चुकी है वह दुबारा नम हो जाती है। साथ ही इससे सूर्य की किरणों से होने वाले डैमेज से भी निजात मिलती है।
किस तरह करें फ्रूट फेशियल ?
चेहरे की चमक वापस आए
उम्र बढने तक चेहरे की चमक खतम खोने लगती है, लेकिन ऑक्सीजन फेशियल करवाने से चेहरे की वही चमक दुबारा वापस आ जाती है। ऑक्सीजन फेशियल चेहरे से गंदगी को निकाल कर डेड स्किन में जान डालता है। इसके पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढता है , जिससे कि स्किन की क्वालिटी अच्छी हो जाती है।

एक्ने रहित त्वचा
त्वचा के खुले रोम छिद्रों में तेल और गंदगी जम जाने की वजह से एक्ने हो जाते हैं। ऑक्सीजन फेशियल से पोर का साइज कम किया जाता है और डीप क्लीनिंग की जाती है। इससे पोर्स सिकुड जाते हैं , जिससे पोर्स में गंदगी, धूल और तेल नहीं जम पाता। रिजल्ट के तौर पर आपको मिलती है ग्लोइंग और साफ सुथरी त्वचा।

त्वचा बने जवां
ऑक्सी थैरेपी करने से त्वचा जवां बनती है। ऑक्सीजन, त्वचा के फ्री रैडिकल्स से लड़ता है जो कि एजिंग के लिये जिम्मेदार होती है। रिजल्ट के तौर पर आपकी त्वचा से झुर्रियां मिटती हैं और बढ़ती उम्र का प्रभाव भी कम होता है।

दाग धब्बे मिटाए
तनाव और प्रदूषण से पैदा होने वाले दाग धब्बे चेहरे से मिट जाते हैं और त्वचा साफ और गोरी दिखाई देने लगती है। चेहरे पर अगर एक्ने के मार्क या सन टैनिंग भी है तो वह भी जल्दचली जाती है।

पाएं एक टोन स्किन
ऑक्सीजन फेशियल चेहरे को मॉइस्चराइज, डिटॉक्सीफाइड और त्वचा को रिपेयर करता है। चेहरे पर ताजी ऑक्सीजन छोड़ने की प्रक्रिया के बाद त्वचा की कोशिकाओं को ऊर्जा मिलती है और वह टोन हो जाती हैं। इससे चेहरे में शाइन आती है और रूखापन खतम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
