Latest Updates
-
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव
दुल्हनों के लिए प्राकृतिक गोरापन पाने के लिए चन्दन के 7 फेस पैक
जब दुल्हन का रोजाना के ब्यूटी ट्रीटमेंट के लिए महंगे ब्यूटी पार्लर में जाना संभव नहीं होता है तो घर पर ही ऐसा निखार पाया जा सकता है| सैंडलवुड, जो कि चन्दन के नाम से जाना जाता है, यह स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने का अचूक नुस्खा है|
READ: चंदन पेस्ट लगा कर दूर करें पिगमेंटेशन
अतिरिक्त ऑयल को सोखने, ड्राई स्किन, पिम्पल्स, डार्क सर्कल्स को हटाने के लिए यह कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है| यह चमकदार और निखरी हुई त्वचा पाने में भी मददगार है, जो कि दुल्हन के लिए बहुत जरूरी है| हम आपको बता रहे हैं सैंडलवुड के कुछ फेस पैक्स जिनसे आप प्राकृतिक रूप से निखरी ओए बेदाग त्वचा पा सकती हैं|

1. अब ड्राई स्किन को भूल जाओ
यदि आपकी स्किन ड्राई है तो यह फेस पैक प्राकृतिक रूप से स्किन के पीएच लेवल को संतुलित करता है| तीन टेबल स्पून समान मात्रा में सैंडलवुड ऑयल, मिल्क पाउडर और गुलाब जल मिलाकर मुलायम पेस्ट बना लें| इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ़ पानी से धो लें| सैंडलवुड ऑयल त्वचा को मॉइस्चर प्रदान कर इसे पोषण देता है और गुलाब जल एक टोनर का कार्य करता है|

2. डार्क सर्कल्स को दूर करने में असरदार
यदि अगले कुछ दिनों में ही आप दुल्हन बनने वाली हो और आपके डार्क सर्कल्स हों तो यह काफी डरावना ख्याल है| आप सैंडलवुड ऑयल और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर इनका इलाज कर सकती हैं| इसे सोने से पहले आँखों के नीचे लगा लें और सुबह धो लें|

3. मिशन ऑयल कंट्रोल
चन्दन केवल ड्राई स्किन के लिए ही नहीं अपितु ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद है| गुलाब जल में एक टेबल स्पून चन्दन पाउडर और एक टेबल स्पून मुल्तानी मिटटी मिला लें| इसमें गुलाब जल की मात्रा इतनी हो कि यह पेस्ट ना तो ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला| इस पेस्ट को 20-30 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें और फिर सादा पानी से धो लें| कोमल, फ्रेश और ऑयल रहित स्किन के लिए इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार करें|

4. अब नहीं होंगे कील और मुँहासे
कील मुहासों को दूर करने के लिए यह सबसे कारगर औषधि है| आप एक टेबलस्पून चन्दन के पाउडर और हल्दी पाउडर में तीन टेबल स्पून गुलाब जल मिला लें| अब इस पेस्ट को 20 मिनट लगाने के बाद हटा दें| यह पैक ना केवल कील मुहासों को दूर करता है बल्कि भविष्य में भी इन्हे दूर रखता है| गोरी और दाग रहित त्वचा के लिए यह पेस्ट रोजाना त्वचा पर लगाएं|

5. एंटी-टैनिंग औषधि
आधे नींबू में चार टी स्पून चन्दन का पाउडर मिलाकर इसका पेस्ट लगाने से टैनिंग की समस्या से पूरी तरह निजात मिलती है| यह त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है| फिर भी हम उन दुल्हनों को इसे लगाने की सलाह नहीं देंगे जिन्हें त्वचा पर जलन और सूजन की समस्या है|

6. यह त्वचा को निखारता है
आपकी स्किन कैसी भी हो लेकिन यदि आप गोरी त्वचा चाहती हैं तो चन्दन पाउडर आपके लिए अचूक औषधि है| यदि आपकी त्वचा ड्राई है तो आप सैंडलवुड ऑयल इस्तेमाल कर सकती हैं और यदि त्वचा ऑयली है तो सैंडलवुड पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं| एक टेबल स्पून बेसन में एक टेबल स्पून चन्दन का तेल, एक टी स्पून हल्दी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और सूखने के लिए छोड़ दें| 15-20 मिनट बाद इसे धो लें| गोरी और चमकदार त्वचा के लिए इसे नियमित इस्तेमाल करें|

7. एंटी- एजिंग पैक
सैंडलवुड का असर त्वचा में ना केवल शादी तक बल्कि शादी के बाद भी रहता है| चन्दन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी- इंफ्लामेटरी तत्व ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करते हैं| यह त्वचा से जहरीले तत्वों को निकलने में भी मददगार है और फ्री रेडिकल्स को भी दूर करता है जिनसे झुर्रियां पड़ती हैं| दो टेबल स्पून चन्दन पाउडर और इतनी ही मुल्तानी मिट्टी लें| एक टी स्पून नींबू और गुलाब जल भी मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे चेहरे पर लगा लें, जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से धो लें| जवां त्वचा के लिए इसे सप्ताह में दो बार जरूर लगाएं|



Click it and Unblock the Notifications