Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
खूबसूरत त्वचा के लिए उपयोगी दालचीनी
दालचीनी, एक प्रकार का मसाला होता है जिसके इस्तेमाल से भोजन में जा़यका आ जाता है। इसके सेवन से त्वचा काफी स्वस्थ हो जाती है। दालचीनी एक प्रकार की एंटीबैक्टीरियल होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं। एंटीफंगल गुणों वाले इस मसाले का इस्तेमाल अब त्वचा में निखार लाने के लिए भी होने लगा है।
दालचीनी के 8 घरेलू उपयोग
बाजार में बिकने वाली सभी क्रीमों को आप लम्बे समय तक नहीं लगा सकती हैं, इससे त्वचा में प्राकृतिक निखार नहीं रह जाता है। ऐसे में दालचीनी का इस्तेमाल लाभप्रद होता है। आइए जानते हैं त्वचा के लिए किस प्रकार लाभप्रद होती है दालचीनी:

1. दानों को दूर भगाएं:
चेहरे पर अक्सर दाने हो जाते हैं, ऐसे में आप दालचीनी और शहद का पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर 20-30 मिनट के लिए लगाकर रखें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से धो लें। दाने बैठ जाएंगे।

2.छिद्रों को खोलना:
चेहरे की त्वचा पर बने छिद्र अक्सर बंद हो जाते हैं जिसके लिए हमें पार्लर जाकर क्लीनिंग और फेशियल करवाना पड़ता है। ऐसे में आपके पास दालचीनी का बेहतर विकल्प है। अपने चेहरे पर शहद और दालचीनी के पेस्ट को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। इससे सारे छिद्र खुल जाएंगे।

3. ताजगी:
दालचीनी को मैच चाय के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर ताजगी आ जाएगी।

4. जायफल और दालचीनी:
जायफल और दालचीनी को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे 10 मिनट के लिए लगाएं। इससे चेहरे की दमक बढ़ती है और स्कीन का टोन अच्छा हो जाता है।

5. सेंसटिव स्किन मास्क:
दालचीनी के इस्तेमाल से सेंसटिव स्कीन सही हो जाती है, यह बैक्टीरिया फ्री और रैशेजरहित हो जाती है। आप चाहें तो बेकिंग सोडा और शहद मिलाकर पेस्ट बनाकर फ्रीज में रख लें। इसे 5 दिनों तक इस्तेमाल कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
