Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
संवेदनशील त्वचा के लिये 5 फेस स्क्रब्स
संवेनदशील त्वचा के लिये आप घर पर ही फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं। चाहे वह अखरोट, संतरे के छिलके या फिर केले का ही स्क्रब क्यूं ना हो, यह आपके चेहरे को अंदर से दमका देगा। बाजारू फेस स्क्रब खरीदने से अच्छा है कि आप खुद घर पर ही यह फेस स्क्रब तैयार कर लें।
इन घरेलू स्क्रब को लगाने से आपके चेहरे को कोई नुकसान नहीं झेलना पडे़गा। चेहरे को स्क्रब करना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे चेहरे पर जमी मृत्य कोशिकाएं साफ हो जाती हैं, जिससे चेहरा और भी ज्यादा चमकदार बन जाता है। आइये जानते हैं संवेदनशील त्वचा के लिये फेस स्क्रब कैसे बनाया जाता है।

अखरोट स्क्रब: एक चम्मच शहद, एक चम्मच बारीक पिसा अखरोट, 1 चम्मच पिया बादाम और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाइये। इसे चेहरे पर लगायइे और 10 मिनट के बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ कर पानी से धो लीजिये। यह संवेदनशील त्वचा को अंदर से साफ करता है।
ऑरेंज स्क्रब: संतरे के छिलके को पूरी तरह से सुखा कर महीन पावडर बना लें। फिर 2 चम्मच संतरे के छिलके का पावडर ले कर उसमें 2 चम्मच ओटमील पावडर, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच पानी मिलाएं। चेहरा दमकाए ऑरेंज पील फेस पैक

बनाना स्क्रब: एक कटोरे में केला मसल लें। फिर उसमें 1 चम्मच ओटमील और 1 चम्मच शहद डाल कर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से गोलाई में रगड़ कर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन साफ होगी और चेहरे पर ग्लो आएगा।

टमाटर स्क्रब: मध्यम आकार का टमाटर ले कर उसे काट लें। एक पीस ले कर उसे चीनी में डुबोएं और पूरे चेहरे तथा गर्दन पर रगड़े। 5 मिनट तक ऐसा करें। अब कटे हुए टमाटर का दूसरा पीस ले कर उसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर नमी आएगी। कुछ मिनट के बाद जब चेहरा सूख जाए तब इसे हल्के गरम पानी से धो लें। READ: मसूर दाल से बनाइये बॉडी स्क्रब

ओटमील स्क्रब: इस स्क्रब को बनाने के लिये एक चम्मच ओटमील ले कर उसे पीस लें। 1/4 चम्मच नमक और 12 चम्मच ऑलिव ऑइल मिक्स करें। इसे एक महीन पेस्ट में तैयार करें, फिर इसे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। कुछ मिनट छोड़ने के बाद इसे साफ पानी से धो लें। ओटमील स्क्रब आपके चेहरे पर पड़े एक्ने के दाग को मिटाएगा और रूखी त्वचा को साफ करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
