Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
गर्मियों में ऑइली त्वचा का कैसे रखें ख्याल
गर्मियों के दौरान लड़कियों को अपनी त्वचा की बड़ी चिंता होने लगती है। उनकी शिकायत रहती है कि चेहरे पर कोई भी क्रीम लगाने से वह तेल बन कर छूटती है। इसके अलावा सूरज की रौशनी की वजह से उनकी त्वचा का भी काफी बुरा हाल हो जाता है।
ऑइली त्वचा के लिये समर मेकअप टिप्स
क्या आप जानती हैं कि गर्मियों में आपको अपनी त्वचा का कैसे ख्याल रखना चाहिये? हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स बताएंगे जो गर्मियों में आपकी त्वचा में जान डाल देगें। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो आपको ये ब्यूटी टिप्स जरुर आजमाने चाहिये क्योंकि यह पूरी तरह से नेचुरल हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में -

क्लीजिंग
गर्मियों में त्वचा के पोर्स बंद हो जाते हैं और उसमें पसीने के साथ बहुत सी गंदगी भर जाती है। आप इसे धोने के लिये हलका सा फेस वॉश प्रयोग करें। और फेस क्लींजर के लिये रोज वॉटर, दूध और बेसन का प्रयोग करें।

टोनर
अगर आप टोनर के तौर पर रोजवॉटर का प्रयोग करती हैं तो यह त्वचा के पीएच को बैलेंस करता है। यह बडे़ पोर्स को बंद करता है और फ्रश लुक देता है। इसे दिन में दो बार प्रयोग करें।

मॉइस्चराइजर
गर्मियों में बहुत से लोग मॉइस्चराइजर लगाना पसंद नहीं करते। पर इससे त्वचा खराब हो जाती है। आप चाहें तो दूध की मलाई या एलो वेरा जैल भी लगा सकती हैं।

रोज लगाएं सनस्क्रीन
रोज ऑफिस या कॉलेज जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें। इससे त्वचा बची रहेगी और चेहरे पर उम्र से पहले झुर्रियां नहीं पडे़गी।

स्क्रब
यह बहुत जरुरी है कि त्वचा की समय समय पर स्क्रब से सफाई की जाए। जिससे त्वचा से तेल, गंदगी और मृत्य कोशिकाएं निकल जाएं। आप चाहें तो ओटमील स्क्रब प्रयोग करें।

खूब सारा तरल पदार्थ पियें
इससे आपकी त्वचा हमेशा हाइड्रेट बनी रहेगी और गंदगी भी दूर होगी। आपको दिन में 8 गिलास पानी पीना चाहिये। साथ ही गर्मियों में निकलने वाले मुंहासे भी नहीं होंगे।

खूब सारी सब्जियां और फल खाइये
गर्मियों में फेशियल करवाने से अच्छा है कि आप खूब सारे फल और सब्जियां खाएं। इससे आपको ढेर सारा मिनरल , विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलेगा जिससे त्वचा हमेशा अच्छी बनी रहेगी।

ग्रीन टी
यह एंटीऑक्सीडेंट से भरी हुई है जिससे आपकी त्वचा हमेशा स्वस्थ रहेगी। दिन में केवल दो कप चाय पियें और चमकदार त्वचा पाएं।

सनग्लास पहने
आपको हमेशा यूवी प्रोटेक्शन वाले सनग्लास पहनने चाहिये। आप थोडे़ बडे़ आकार के चश्मे खरीद सकती हैं जिससे आंखों के नीचे तक का हिस्सा ढंका रहे।



Click it and Unblock the Notifications
