Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
चेहरे से मुहांसों का सफाया करने में तुलसी असरदार
चेहरे पर एक या दो मुंहासे दिख जाएं तो यह स्थति कई लड़कियों के लिये शर्मनाक होती है। पर अब चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आपके घर में मौजूद तुलसी की पत्तियां ही चेहरे पर ऐसा असर करेंगी कि आपको बाजारु क्रीम के पीछे भागने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
READ: चमत्कारी तुलसी के लाभ
आइये जानते हैं कि चेहरे पर पडे़ मुंहासों को तुलसी की पत्तियों के प्रयोग से कैसे दूर किया जा सकता है। आप नीचे दी गई तीन विधियों का पालन अच्छी तरह से कीजिये और कुछ ही दिनों में फरक देखिये।

तुलसी से सुलझाएं एक्ने की समस्या
तुलसी में काफी औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिससे त्वचा की कई सारी समस्याएं सुलझ जाती हैं। आप भी तुलसी का प्रयोग कर के एक्ने मिटा सकती हैं। आइये जानते हैं तुलसी का प्रभाव त्वचा पर कैसे पड़ता है तथा इससे हम एक्ने कैसे मिटा सकते हैं।
स्टीम लें
हम जानते हैं कि स्टीम लेने से पोर्स खुल जाते हैं और त्वचा आसानी से सांस लेने लगती है। स्टीम लेते वक्त अगर इसमें कुछ तुलसी की पत्तियां डाल दी जाएं तो इससे काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। ऐसा करने से तुलसी पोर्स में जमे बैक्टीरिया को मिटा देगी और एक्ने नहीं होगें।
फेस पैक
फेस पैक ना केवल त्वचा को टाइट करने के लिये लगाया जाता है बल्कि चेहरे पर ग्लो लाने के लिये और उसे साफ करने के लिये भी लगाया जाता है। अगर चेहरे पर एक्ने हैं तो तुलसी की पत्तियों को फेस पैक में डाल कर लगाएं। तुलसी को पीस कर बेसन के साथ मिला कर लगाने से चेहरे के दाग गायब हो जाएंगे।
तुलसी टोनर
एक कप पानी लगभग 10 तुलसी की ताजी पत्तियों को उबालें। तुलसी को पानी में डालने से पहले उसे क्रश कर लें, जिससे उसका रस पानी में मिक्स हो जाए। इसे 10 मिनट तक ढंक कर उबालें और फिर गैस बंद कर के पानी को ठंडा होने दें। अब आप इसे लिक्विड को टोनर के रूप में इस्तमाल कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
