Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चुकंदर से चमकाइये चेहरा और पाइये गोरापन
चुकंदर ना केवल सेहत बनाते हैं बल्कि इनसे सुंदरता भी निखारी जा सकती है। अगर आप को चुकंदर सलाद के रूप में खाना पसंद है तो आपको इसे चेहरे पर लगाना भी काफी पसंद आएगा। अगर आप नहीं जानती कि चुकंदर से किस प्रकार से चेहरे को चमकदार और गोरा बनाया जा सकता है तो पढिये हमारे बताए गए ये टिप्स।
READ: झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
कई लोग चुकंदर का प्रयोग चेहरे पर पड़े मुंहासे ठीक करने और बालों से रूसी भगाने के लिये भी करते हैं। चुकंदर के प्रयोग से आप जवां दिख सकती हैं और रूखी त्वचा को बाय बाय कह सकती हैं। आइये जाने इसे कैसे प्रयोग करें-

1. चमकदार त्वचा
चुकंदर को थोड़ी सी क्रीम के साथ पीस लीजिये। इसे मिक्स कीजिये और फिर चेहरे पर लगाइये। जब यह सूख जाए तब चेहरे को पानी से धो लीजिये। इससे चेहरा साफ और फ्रेश दिखने लगेगा! जवां-हसीन बनने के लिए पिएं चुकंदर का रस
2. टोनर
चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटें। थोड़ी सी पत्तागोभी भी काट लें। अब ब्लेंडर में थोडे़ से पानी के साथ इन्हें पीस लें। इस पेस्ट को आइस क्यूब कंटेनर-ट्रे में रखें और रेफ्रिजरेटर में जमने के लिये रख दें। जब भी आपकी त्वचा को कुछ रिफ्रेशिंग चाहिये हो तब आप उसे इन आइस क्यूब्स से फ्रेश कर सकते हैं।
3. पोषण
चुकंदर की मदद से चेहरे को गोरा कैसे बनाया जा सकता है? चुकंदर अंदर से भी लाभ पहुंचाता है। अगर चुकंदर के रस को गाजर के रस के साथ मिक्स कर के पिया जाए तो आपकी कमजोरी दूर होगी और चेहरा भी गोरा बनेगा। READ: चुकंदर के स्वास्थ्य लाभ
4. बालों के लिये
क्या आप जानती हैं कि कुछ लोग चुकंदर को बालों पर भी लगाते हैं? चुकंदर के रस को हिना के साथ मिक्स कर के बालों पर लगाएं। कुछ घंटो के बाद इसे धो लें। इसे केवल उसी जगह पर लगाएं जहां आपको हाईलाइट करना हो।



Click it and Unblock the Notifications
