Latest Updates
-
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन
ग्लोइंग स्किन के लिये घर पर तैयार करें ये 6 टोनर
अगर आपको अपनी त्वचा साफ, मुलायम और जवां रखनी है तो टोनर लगाने की सलाह मान लीजिये। टोनर लगाने से चेहरे के खुले पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे चेहरा काफी साफ दिखाई देने लगता है। आप चाहें तो घर पर ही टोनर तैयार कर सकती हैं।
प्राकृतिक चीजों से तैयार टोनर बनाने में तो आसान हैं ही और साथ में चेहरे पर चमक भी भरते हैं। अगर आपके चहरे पर मुंहासे हैं तो आप ग्रीन टी या फिर तुलसी की पत्तियो से बना हुआ टोनर बना कर लगाएं। आइये जानते हैं कि ये टोनर घर पर कैसे बनाए जा सकते हैं:

1. गुलाब जल और सिरका
इसे बनाने के लिये 4 चम्मच गुलाबजल और 4 चम्मच सिरका मिक्स करें। फिर इसे कॉटन बॉल्स से लगाएं। इससे आपकी स्किन टोन हो जाएगी और रंगत भी निखरेगी।

2. बरफ
यह आपको अपने फ्रिज में ही आसानी से प्राप्त हो जाएगा। आप एक कॉटन के कपड़े में एक टुकड़ा बरफ लपेट लें और उससे अपने चेहरे की हल्के हल्के मालिश करें। इससे आपकी त्वचा ठंडी रहेगी और एक्ने भी नहीं होगा। आप चाहें तो गुलाबजल को जमा कर यूज़ कर सकती हैं।

3. तुलसी की पत्तियों का टोनर
इसे बनाने के लिये 10-15 तुलसी की पत्तियां ले कर थोड़े से पानी में बस 5 मिनट उबाल लें। फिर पत्तियों को छान लें और पानी को ठंडा कर लें। फिर इस पानी को किसी कॉटन बॉल से चेहरे पर टोनर की तरह लगाएं। आपको इससे तुरंत ही रिजल्ट देखने को मिलेगा।

4. ग्रीन टी टोनर
ग्रीन टी में एसी जड़ी बूटियां पाई जाती हैं, जो आपकी त्वचा को पोषण पहुंचा सकती हैं। यह चेहरे से ड्रायनेस हटा कर उसमें प्राकृतिक तेल भरती है। इस टोनर को बनाने के लिये ग्रीन टी को 1 कप पानी में 2-3 मिनट उबाल कर छान लें। फिर पानी को ठंडा कर प्रयोग करें।
5. दही और खीरे से बना टोनर
इसे बनाने के लिये दही और खीरे का रस एक साथ मिक्स कर के चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क से आपका चेहरा साफ, टोन और नम बन जाएगा।

6. नींबू का रस
आप नींबू के रस को सीधे तौर पर चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा और रंग भी साफ हो जाएगा। इससे चेहरे पर जमा अत्यधिक तेल भी निकल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
