Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दाग-धब्बों से ले कर मुंहासों तक की प्रॉब्लम दूर करे हनी फेस मास्क
पुराने जमाने से ही शहद का इस्तमाल औषधियों में किया आता जा रहा है। शहद को चेहरे पर लगाने से भी काफी प्रभाव पड़ता है क्योंकि इसमें नेचुरल एंजाइम्स होते हैं जो चेहरे की गंदगी को अंदर से साफ करते हैं और उसके पोर्स को टाइट बना कर चेहरे पर रौनक वापस लाते हैं।
शहद एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है जो चेहरे के अंदर आसानी से समा जाती है और उसे पोषण पहुंचाती है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण भी समाए होते हैं, जो बैक्टीरिया से मुक्ती दिला कर चेहरे पर मुंहासे होने से रोकता है। तो आइये अब जानते हैं शहद के प्रयोग से कैसे बनाए चेहरे के लिये फेस मास्क...

स्क्रब की तरह करें प्रयोग
चेहरे को बिना नुकसान पहुंचाए अगर स्क्रब करना है तो आप हर्बल हनी फेस मास्क का प्रयोग करें। एक चम्मच शहद को एक चम्मच जोजोबा ऑइल के साथ मिक्स कर के चेहरे की मसाज गोलाई में करें। फिर इसे 30 मिनट तक रखने के बाद धो लें। हर तरह की त्वचा के लिये टॉप 5 नेचुरल फेस पैक

पिंपल के लिये मास्क
इस मास्क को लगाने से आपके पिंपल सूख जाएंगे। 1 टी स्पून दालचीनी पावडर के साथ एक चम्मच शहद मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगा कर 30 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। हनी फेस मास्क लगा कर दूर कीजिये एक्ने

काले धब्बों के लिये मास्क
चेहरे से दाग धब्बों को हटाने के लिये जरुरी है कि चेहरे को विटामिन A, K, B6 और बीटा कैरोटीन मिले। इसके लिये गाजर को उबाल कर मसल लें और उसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसे पेस्ट बना कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो कर पोछ लें। चेहरे से काले धब्बों से निजात दिलाएंगे ये उत्पाद

चेहरे को गोरा बनाने वाला मास्क
इस मास्क में चेहरे को विटामिन B1, B6 और C मिलेगा, जिससे स्किन टाइट और गोरी बनेगी। 1 चम्मच दूध में उतना ही शहद और 1 चम्मच आलू का जूस मिलाएं। इससे चेहरे की मसाज करें और 30 मिनट तक छोड़ने के बाद धो लें।

डी टैनिंग मास्क
इस मास्क को लगाने से चेहरे में ग्लो आएगा। 1 चम्मच शहद में चुटकीभर हल्दी मिक्स करें और साफ चेहरे पर लगा लें। 20 मिनट के बाद चेहरा सूखने के बाद इसे स्क्रब कर के निकाल लें।

एंटी एजिंग मास्क
इस मास्क में काफी सारा प्रोटीन है, जिससे चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं। एक कटोरे में अंडे का सफेद भाग लें, उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और इसको अच्छी तरह से फेंट लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब इसे मसल कर छुडा लें और चेहरे को धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
