Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
क्या आपकी दाढ़ी समय से पहले सफ़ेद हो रही है? आजमाएं इन्हें
समय से पहले दाढ़ी और सर के बाल सफेद हो जाने से कुछ लोगों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। कम उम्र में दाढ़ी और सर के बाल साफेद होना यह दिखता है कि मेलेनिन जो की एक तरह का कम्पाउन्ड होता है वह बनना बंद हो गया है।
यह भी पढ़ें- दाढ़ी की देखभाल करने के 10 बेहतरीन टिप्स
जिसकी वजह से दाढ़ी और सर के बाल साफेद होने लगते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे आयरन और कॉपर की कमी, हरेडिटेरी, धूम्रपान, तनाव और एनीमिया।
अब इससे कैसे बचे ? इसके लिए अपना खान पान सुधरे, जैसे अपने खाने में प्रोटीन और आयरन की मात्रा बढ़ा दें, साथी ही धूम्रपान करना छोड़े और नियमित रूप से व्यायाम करे जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, और तनाव लेना बिलकुल बंद कर दें।
यह भी पढ़ें- असमय सफेद होते हुए बालों को रोकने का आयुर्वेदिक उपचार
इसीलिए आज हम आपको कुछ हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहें हैं जिससे बालों को साफेद होना रोका जा सकता है।
नोट: इस आर्टिकल में दिए हुए तरीके आज़माने से पहले इसका पैच टेस्ट जरूर कर लें।

1. आवला और नारियल का तेल
आवला में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जिससे बालों का साफेद होना रूक जाता है।
आधा कप नारियल के तेल में 1 चम्मच आंवलें का रस मिलाएं और इससे अपनी दाढ़ी पर मालिश करें। रात भर के लिए छोड़ दें सुबह धो लें, इसे हफ्ते में एक बार करें।

2. करी पत्ते
करी पत्ते में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और जिंक होता है जिससे बाल फिर से काले होने लगते हैं।
इसके लिए करी पत्ते लें और उसे धुप में सूखा लें। इसके बाद इसको पीस कर पाउडर बना लें। अब इसे अपने खाने के साथ खाएं। कुछ ही महीनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।

3.ब्लैक टी लीव्स
ब्लैक टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिसके सेवन से मेलेनिन और केरातिन शरीर में फिर से बनने लगते हैं। एक कप पानी में ब्लैक टी को 5 मिनट के लिए उबालें और गैस बंद कर दें। ठंडा करके के बोतल में रखें। अब इसे अपनी दाढ़ी में लगाए और अच्छे से मालिश करें और सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद धो लें।

4. गाय के दूध का घी
गाय के घी में प्रोटीन होता है जिससे बाल फिर से काले होने लगते हैं।
एक चम्मच गाय के दूध का घी लें उससे अपनी दाढ़ी पर अच्छे से मसाज करें और 5 मिनट के बाद धो लें।

5. एलोवेरा
एलोवेरा में मौजूद एलीसिन और एंटीऑक्सीडेंट साफेद बालों को फिर से काला करता है।
गाय के दूध के घी में आधा चम्मच एलोवेरा मिला कर इसे अपनी दाढ़ी पर अच्छे से मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए सूखने दें फिर धो लें।

6. क्लोज शेव करें
जितना हो सके अपनी दाढ़ी को छोटी रखें क्योंकि ज्यादा लंबी दाढ़ी में साफेद बाल ज्यादा दिखते हैं। इसलिए होसके तो क्लीन शेव रखें।

7. आलू के छिलके
आलू में पाया जाने वाला स्टार्च एक तरह से प्राकृतिक डाई की तरह काम करता है लेकिन इसके परिणाम अस्थायी होते हैं। 6 मध्यम आकार के आलू छील लें। इसके छिलके को 2 कप पानी में उबालें। इसे 5 मिनट के लिए धीमी आँच पर उबालें और गैस बंद करके ठंडा होने दें। अब इसे छान लें। इस पानी को दाढ़ी पर लाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट के बाद एक गीले तौलिये से पोछ दें।

8. छाछ
एक चम्मच छाछ लें इसमें एक चम्मच करी पत्ते का रस मिलाएं। इस मिश्रण को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करे और ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस मिश्रण से दाढ़ी पर मालिश करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे आप रोज़ कर सकते हैं।

9. नारियल का तेल
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जिससे मेलेनिन फिर से बनने लगता है। सोने से पहले रोज़ रात में नारियल के तेल से दाढ़ी पर मालिश करें।

10. प्रोटीन युक्त आहार लें
बालों को साफेद होने से बचाने के लिए प्रोटीन युक्त आहार लें, इसमें अंडा, पनीर, मछली, और सार्डिन खाएं। या फिर विटामिन बी 12 से भरपूर आहार लें।

ध्यान दें
इस आर्टिकल में दिए गाये हर्बल उपायों के परिणाम एक रात में नहीं मिलेंगें। इसलिए इसे काफी लंबे समय तक करना होगा। और अगर फिर भी आपके बालों पर कोई असर नहीं हो रहा है तो किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएँ।



Click it and Unblock the Notifications
