Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
चेहरे को बेदाग बना कर चमक भरेगा यह फेस मास्क
शुद्ध नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो चेहरे की त्वचा को स्वस्थ और कोमल रखने में मदद करते हैं। यह चेहरे से एक्ने को मिटाते हैं और उसे हमेशा नम रखते हैं।
अगर आपको अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखना है तो, उस पर शहद, नींबू और नारियल तेल से बना हुआ फेस मास्क लगाएं। इसी तहर से शहद त्वचा की कोशिकाओं को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीइंफिलेमिट्री गुणों से भरा है जो एक्ने और मुंहसों का सफाया कर सकता है।
इस पैक में नींबू का भी प्रयोग किया गया है जो एक प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट है, जो खुले पोर्स को छोटा कर के स्किन को टाइट बनाता है। आइये देखते हैं इस पैक को कैसे बनाते हैं।

सामग्री-
- 1 चम्मच नारियल तेल
- 2 चम्मच शुद्ध शहद
- 1/2 चम्मच नींबू का रस
लगाने की विधि-
ऊपर दी हुई सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के साफ चेहरे पर इसकी एक मोटी परत लगाएं। फिर पैक को 10 मिनट सूखने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
नोट: इस पैक को बनाने के लिये हमेशा शुद्ध नारियल तेल का ही प्रयोग करें। आपको बाजार में एक्सट्रा वर्जिन ऑइल मिल जाएगा। कई लोगों को नारियल तेल लगाने के बाद मुंहासे हो जाते हैं इसलिये सबसे पहले इसे प्रयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना ना भूलें। इसी तरह से बेहतर रिजल्ट के लिये शुद्ध शहद का ही प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
