Latest Updates
-
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब
चेहरे पर चमक चाहिये तो लगाइये बीटरूट से बना फेस मास्क
Skin Care
oi-Staff
By Super
चाहे त्वचा के छेद कम करने हों, दाग-धब्बे कम करने हों, कील मुंंहासे ठीक करने हों या स्किन टोन को ठीक करना हो, चुकंदर त्वचा की हर समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावशाली है। सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि यह त्वचा का अंदर से इलाज करता है।
खास तौर पर जब त्वचा की रंगत बढ़ानी हो और प्राकृतिक निखार पाना हो तो यह एक शानदार औषधि है। चुकंदर का स्किन लाइटनिंग फ़ेस मास्क आपकी त्वचा की सुंदरता को बढ़ा सकता है।
इसके नियमित इस्तेमाल से आप स्किन टोन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोस्मेटिक प्रोडक्टस को भूल जाएँगे। इसके अतिरिक्त, यह चेहरे पर गुलाबी रंगत लाता है। इस फ़ेस मास्क को बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए वो है चुकंदर जूस, मिल्क क्रीम और बेसन है।

सामग्री
- 1 टेबलस्पून चुकंदर का जूस
- 1 टेबलस्पून मिल्क क्रीम
- 1 टेबलस्पून बेसन
लगाने का तरीका:
- सबसे पहले, आपको एक चुकंदर को सेंकना होगा। सेंकी हुई चुकंदर का रस निकालने के लिए एक प्याले में इसे निचोड़ लें।
- 1 टेबलस्पून चुकंदर का जूस लें और इसमें अन्य सामग्री मिला लें।
- बढ़िया पेस्ट बनाने के लिए इसे अच्छी तरह मिला लें।
- इस फ़ेस पैक को सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे पर गुलाबी निखार आता है, दाग और काले धब्बे हल्के होते हैं।
- अपने चेहरे पर प्राकृतिक निखार पाने का यह एक प्रभावी तरीका है।
Comments
English summary
DIY Beetroot Face Mask For A Natural Glow On Your Face
Story first published: Saturday, May 7, 2016, 18:00 [IST]
Other articles published on May 7, 2016



Click it and Unblock the Notifications
