Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
ज्यादा शराब पीने से त्वचा को होते हैं ये नुकसान...
क्या आप जानते हैं कि एल्कोहल का त्वचा पर गलत असर पड़ता है? जब आप रोजाना एल्कोहल का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद तत्वों के कारण आपकी त्वचा कुछ समय बाद ढीली और शुष्क हो जाती है।
एक्स्पर्ट्स कहते हैं कि जब आप एल्कोहल का सेवन करते हैं तो त्वचा को हाइड्रेट होने से बचाने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना जरूरी है। लेकिन यदि आप ज्यादा पानी नहीं पीते हैं तो त्वचा शुष्क होकर पीली होने लग जाती है।
Amazon New year Sale 2016: Get 70% Off On Fashion and Accessories Now!
पानी एक मुख्य कारक है जिससे शरीर से अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं, जिससे त्वचा चमकदार बनती है और प्राकृतिक रूप से निखार आता है।
एल्कोहल को शरीर से बाहर निकालने में समय लगता है, इससे यदि आप सही मात्रा में पानी पिएंगे और संतुलित आहार लेंगे तो त्वचा की सही देखभाल होगी। यदि आपको अपनी त्वचा की फिक्र है तो बीयर, वोदका, व्हिस्की आदि से दूर रहें।
READ: जानिये रेड वाइन पीने के स्वास्थ्य लाभ
एक्स्पर्ट्स ये भी कहते हैं पुरुषों की बजाय महिलाओं में त्वचा से संबन्धित समस्याएँ ज्यादा होती हैं क्यों कि उनकी त्वचा नाजुक और मुलायम होती है। इसलिए यदि आप इस वीकेंड को पीने की सोच रही है तो एक बार अपनी त्वचा पर इसके असर के बारे में भी सोच लेना।

यह त्वचा को शुष्क बनाता है
यदि रात को ड्रिंक के बाद सुबह आपकी त्वचा शुष्क हो जाती है तो इसका मतलब है कि शरीर में पानी की कमी है। ड्राई स्किन से बचने का सबसे सही तरीका है कि आप शरीर को हाइड्रेट होने से बचाने के लिए खूब पानी पिये। इसके साथ ही त्वचा पर फेशियल या फ़ेस पैक जरूर लगाएँ।

झुर्रियां
झुर्रियां होने का मुख्य कारण है कि आप सही डाइट नहीं लेते और एल्कोहल का सेवन करते हैं। इसलिए एल्कोहल का सेवन कम करें और अच्छा आहार खाएं जिससे कि त्वचा को पोषक तत्व मिलते रहें।

मुहासों की शुरुआत
ड्रिंकिंग के साथ स्मोकिंग करना मुहासों का एक मुख्य कारण है। शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों के त्वचा पर जमा होने से मुहासे होते हैं। इसलिए, मुहासों से बचने के लिए ऐसे बुरी आदतों से बचकर रहें।

त्वचा का लाल होना
कई ड्रिंक्स हैं जो कि त्वचा पर बुरा असर डालते हैं और फिर एलर्जी बनकर निकलते हैं। लाल दाग, खुजली और फोड़े-फुंसी इन हानिकारक ड्रिंक्स का सेवन करने से ही होते हैं। इसलिए एल्कोहल का सेवन कम कर दें, त्वचा की ये बीमारियाँ अपने आप दूर हो जाएंगी। इनका जल्दी इलाज करने के लिए प्रभावित जगह पर ग्वारपाथे (एलोवेरा) का रस लगाएँ, यह फायदेमंद रहेगा।

काले धब्बे
एल्होहल का एक मुख्य प्रभाव है कि इससे आँखों के चारों ओर काले घेरे हो जाते हैं। इसके साथ ही इससे आँखों के पास सूजन भी बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए आँखों पर ताजा खीरा लगाएँ। इससे आँखों में रक्त का संचार सही होता है और आँखों के चारों ओर काले धब्बे ठीक होते हैं।

सुस्त और पीली त्वचा
एल्कोहल त्वचा को ढीली ढाली और पीली बनाता है। यदि आप नियमित रूप से एल्कोहल का सेवन करते हैं तो जरूरी है कि अपने आहार में ताजा फलों को शामिल करें, खास तौर पर विटामिन सी की अधिकता वाले फलों को, जिससे त्वचा की लालिमा बरकरार रहे।

त्वचा का ढीलापन
ज्यादा शराब पीने से चहरे की त्वचा ढीली हो जाती है। यदि आपकी त्वचा के साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो बोतल से दूर रहना ही अच्छा है।



Click it and Unblock the Notifications
