Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
झुर्रियां हटाने में कैसे मदद करता है आलू का रस
आलू ना केवल खाने के ही बल्कि चेहरे पर लगाने के भी काम आता है। हम अपने पहले आर्टिकल्स में ही आपको आलू से बने फेस पैक्स के बारे में बता चुके हैं, जो चेहरे के लिये बेहद गुणकारी हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आलू किस तरह से चेहरे पर से झुर्रियां मिटा सकता है। आलू में विटामिन सी पाया जाता है जो कोलाजिन का निमार्ण करने में मदद करता है, जिससे चेहरा लचीला बनता है तथा त्वचा पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इसके अलावा आलू में जिंक और कॉपर भी होता है जो छोटी छोटी झुर्रियों को दूर कर के चेहरे को समूथ्त बनाता है।

इस मास्क को तैयार करने के लिये आपको 2 चम्मच आलू का स्टार्च और थेाड़ा सा पानी मिक्स करना होगा। इस पेस्ट को आंखों तथा गले पर छोड़ कर बाकी के चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

आलू का हैंड मास्क 1: अगर आपको अपने हाथों को मुलायम और गोरा बनाना है तो उसके लिये भी मास्क तैयार किया जा सकता है। आलू को छील कर उसे घिस लीजिये और उसमें 3-4 चम्मच गरम दूध और पानी मिलाइये। इस पेस्ट को हाथों पर लगाइये और आधा धंटा रखिये।

ऑइली स्किन के लिये लोशन: अगर ऑइली स्किन के लिये लोशन बनाना है तो 1/4 कप कच्चे आलू के रस में 1/4 कप टमाटर का रस मिलाएं। इसे एक बॉटल में भर कर रख लें औरफिर इससे चेहरे और गर्दन को कॉटन पैड ले कर साफ करें। इससे चेहरा ऑइल से मुक्त हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
