Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इससे हाथ और पैर बन जाएंगे सुंदर...
जिस तरह से हमारे चेहरे को देखभाल की जरुरत पड़ती है उसी तरह से पैरों और हाथों को भी देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। और सिर्फ यही नहीं हाथों या पैरों की उंगलियों के नाखून, हाथ व पैर का सबसे नाजुक हिस्सा होते हैं और इसीलिए इनकी सही देखरेख भी बहुत जरूरी होती है। साफ - सुथरे और स्वस्थ नाखून न केवल हाथों और उंगलियों को सुंदर बनाते हैं बल्कि इसके अलावा, आपके शरीर को कई कीटाणुओं और जीवाणुओं के कहर से भी दूर रखते हैं।
यदि आप का काम-काज ऐसा है कि हाथ बहुत ही कडे़ और रूखे हो गए हैं तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाना चाहिये। मुलायम हाथ और पैर पाने के लिये चीनी, नींबू और पानी का घोल तैयार कर के उससे नियमित मसाज करनी चाहिये। साथ ही ऑलिव ऑयल जिसको हम जैतून का तेल भी कहते हैं, उससे भी मसाज करने से हाथ और पैर में नमी आती है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे झुर्रियां नहीं पड़ती। पैरों में फुट इंफेक्शन हो गया हो तो भी यह नुस्खें आजमाइये।
हाथों को सुंदर बनाने का एक और तरीका है, वह यह कि आप जब रोटियां बनाती हैं तो हाथों पर लगे आटे को तुरंत ना धोएं। बल्कि इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा दूध मिला कर हाथों को रगड़े, इससे हाथ कोमल बनेगे। ऐसे ही कई और भी घरेलू नुस्खें हैं जिससे आप अपने हाथ और पैर को सुंदर बना सकती हैं। आइये जानते हैं-

नाखून बनाएं मजबूत
नाखूनों पर पिट्रोलियम जैली, नारियल तेल या फिर कैस्टर ऑयल लगाएं और उसे कॉटन से मसाज करें। इससे नाखून बहुत चमकीले बनेंगे। ऐसा दो दिन में दो बार करें। अगर नाखून कमजोर हैं तो अपनी उंगलियों को गरम जैतून तेल में 20 मिनट के लिये डालें।

आटे का प्रयोग करें
रोटी बनाते वक्त हाथ से आटे को ऐसे ही साफ ना कर दें। बचे हुए आटे में नींबू का रस और थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसे अपनी हथेलिों पर कुछ देर के लिये लगा रहने दें। इससे हाथ साफ होंगे और नम होंगे।

चीनी और नींबू से मसाज करें
क्या काम करने की वजह से आपके हाथ रूखे हो गए हैं, तो चिंता ना करें और थोड़ी सी चीनी के साथ कुछ बूंद नींबू के रस और पानी को मिलाएं और उससे अपने हाथों की मालिश करें। लंबे समय तक इसे बरकरार रखने के लिये इसे एक शीशी में भर के रखें। इसमें ग्लिसरीन और गुलाबजल भी मिला लें।

ऑलिव ऑयल से मालिश
अपने हाथ और पैर की मालिश गरम ऑलिव ऑयल से करें। इससे उन्हें नमी मिलेगी और डेड स्किन भी साफ होगी।

गरम पानी में पैर डालिये
एक गरम पानी के टब में नमक और वेसलीन डाल कर उसमें आधे घंटे के लिये पैर डालें। उसके बाद प्यूमिक स्टोन से अपनी एडियों को साफ करें। फिर रात को सोने जाने से पहले एडियों पर क्रीम लगाएं और मोजा पहन कर सो जाएं।

पौष्टिक आहार खाइये
क्रैक हील को सही करने के लिये अच्छा आहार भी खाना जरुरी है अपने आहार में कैल्शियम वाले खाघ पदार्थ जैसे, दूध, दही, फल, मटन और सब्जी आदि शामिल करें।

फटी एडियों पर नींबू का रस लगाइये
रूई में नींबू का रस डालिये और उसको अपनी फटी एडियों पर 15 मिनट के लिये रखिये। यदि फटी एडियों में दर्द महसूस होने लगे तो चिंता ना करें क्योंकि इससे आपको बहुत अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

होममेड स्क्रब बनाइये
होममेड स्क्रब बनाने के लिये 1 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच शहद, आधा कप दूध और आधा कप पानी लीजिये। ओट्स को पानी में खौला लीजिये जिससे वे मुलायम हो जाएं। फिर इन्हें मिक्स कर के पेस्ट बना कर लगाइये। फिर 15 मिनट बाद हाथों को हल्के गरम पानी से धो लें।

शहद और संतरे के रस से मसाज करें
अपने हाथों को शहद और संतरे के रस से मसाज करें। इसके अलावा आप 1 चम्मच ग्लिसरीन, 1चम्मच नींबू रस और 5 बूंद गुलाबजल की मिला कर उससे हाथों की मालिश कर सकती हैं। ऐसा रोज करें।

जूतों को धोइये
अपने जूतों को बाहर सुखाइये, खासतौर पर स्नीकर्स और बूट्स को। यदि जूतों से बहुत अधिक बदबू आती है तो उन्हें धो डालिये।



Click it and Unblock the Notifications
