Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
नमक की जगह पर प्रयोग करें ये सूखे मसाले
वैसे तो भोजन में नमक की कमी कोई अन्य मसाला या पदार्थ पूरी नहीं कर सकता लेकिन ज्याद नमक खाने से भी कई बीमारियां हो सकती है। ज्यादा नमक के सेवन से हाईपरथायराइड और हाई बीपी की समस्या पैदा हो सकती है। यह बात सच है कि अगर खाने में हल्का सा भी नमक कम हो जाए तो खाना बेस्वाद लगने लगता है मगर यदि आपको अच्छी सेहत चाहिये तो नमक कंट्रोल में खाइये।
नवीनतम अध्ययन और शोधों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क को अपने आहार में प्रति दिन 1500 मिलीग्राम से कम सोडियम लेना चाहिए। मगर हम इससे कहीं ज्यादा नमक पैकेट वाले फूड और जंक फूड में खा जाते हैं।
नमक में सोडियम पाया जाता है और इसी दौराना सोडियम कई सूखे मसालों में भी पाया जाता है जो कि हम अक्सर खाना बनाते वक्त डालते हैं। तो अब से ऐसा करें कि खाना बनाते वक्त नमक की मात्रा घटाएं और सूखे मसालों की मात्रा बढाएं।
ऐसे मसाले जैसे, दालचीनी, तुलसी, तेज पत्ता, इलायची, सूखी काली मिर्च, सूरजमुखी के बीच और नींबू आदि आपके खाने का स्वाद अपने नमक से बढा सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि कैसे ये नमक वाला स्वाद पैदा करते हैं-

दालचीनी
नमक की जगह पर दालचीनी डालिये, यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकती है और कोलेस्ट्रॉल को कम करती है।

इलायची
यदि आपने इलायची को अच्छी तरह से चबाया हो तो आपको वह थोड़ी खट्टी लगेगी। यदि इसे धनिया और जीरा के साथ भोजन में मिलाया जाए तो आपको नमक प्रयोग करने की जरुरत नहीं है।

तुलसी पत्ती
तुलसी की पत्तियों का स्वाद थोड़ा खारा और हल्का सा मीठा लगता है। इसे ना केवल चिकित्सक गुणों की वजह से जाना जाता है बल्कि नमक का स्वाद पैदा करने के लिये भी जाना जाता है।

तेज पत्ता
इसे खास तौर पर मीट वाले खाने में डाला जाता है। आप भी इसे खाना पकाते समय डाल कर नमक का स्वाद पैदा कर सकती हैं।

लहसुन पाउडर
गार्लिक पाउडर को हम मीट, मछली या पास्ता बनाते वक्त कर सकते हैं। इसका टेस्ट दोगुना हो जाएगा।

काली मिर्च पाउडर
काली मिर्च नमक की जगह पर यूज करें।

सोया सॉस
इसमें अच्छी मात्रा में नमक होता है और यह खाने में टेस्ट को भी बढाता है।

प्याज पाउडर
इसका स्वाद तेज और तीखा होता है। इसलिये इसे बड़ी ही सावधानी के साथ प्रयोग करना चाहिये।

सूरजमुखी बीज
सूरजमुखी के बीज बहुत पौष्टिक् होते हैं। इसे नमक की जगह पर प्रयोग कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
