Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
त्वचा की अनेक समस्याओं से छुटकारा दिलाए हल्दी का यह फेस पैक
आपकी दादी व नानी अक्सर आपको चेहरे पर हल्दी का लेप लगाने की सलाह देती हैं। लेकिन आप हल्दी के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए कई बहाने मारती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि पुराने ज़माने में जब इतने सौंदर्य उत्पाद नहीं हुआ करते थे तब महिलाएं हल्दी का लेप लगाकर अपनी खूबसूरती को कायम रखने की कोशिश किया करती थी।
Buy Home Appliances at Paytm and Get Upto 40% Discount on Purchase
यह फेस पैक आपकी त्वचा को कोमल बनाता है तथा त्वचा से जुडी कई समस्याओं से निजात भी दिलाता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

इसके लिए आपको चाहिए:
- 2 चम्मच चने का आटा (बेसन)
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच बादाम का तेल
- थाड़ा सा दूध
इसे तैयार करने की व लगाने की विधि:
एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन व आधा चम्मच हल्दी लें। फिर इसमें 1 चम्मच बादाम का तेल डालकर मिलाएं। मिश्रण को पेस्ट के रूप में तैयार करने के लिए इसमें थोडा सा दूध डालें। ध्यान रहे कि दूध आवश्यकता अनुसार डालें, ज्य़ादा दूध डालने से मिश्रण पतला हो सकता है। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें, और बाद में अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोलें। आप चाहे तो इस पेस्ट को रगड़ कर भी निकाल सकती हैं। इस तरह करने पर आपको अपने चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों से छुटकारा मिलेगा। रगडते वक्त हाथों को दो बार क्लाक्वाइज़ और फिर दो बार अंटी-क्लाक्वाइज़ दिशा में घुमाएं। इस तरह रगड़ते हुए पूरे चेहरे पर लगी हल्दी को निकालें और बाद में ठंडे पानी से मुंह धो लें।
इस पेस्ट को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं। आप इस पेस्ट को बनाकर फ्रिज में भी रख सकते हैं। यह पेस्ट एक हफ्ते तक टिकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
